Kaimganj news- युवक का शव बुरी तरह सड़ चुका था जिससे बदबू निकल रही थी पास में जाने वाले नाक पर रूमाल रखकर ही वहां खड़े हो पा रहे थे
कायमगंज /फर्रुखाबाद 16 नवंबर 2023
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव चिलसरी की बताई जा रही है । यहां से लगभग 15 दिन पहले एक युवक अचानक अपने घर से गायब हो गया था । आज उसका शव सडी – गली हालत में आम के बाग में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ दिखाई दिया । सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकार तथा फॉरेंसिक टीम एवं संबंधित थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया । पुलिस ने लोगों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया । वही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए मौके से नमूने संकलित किए । इसी गांव के पास वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का आम का बाग है । आज सवेरे बाग की तरफ कुछ ग्रामीण शौच क्रिया करने के लिए गए हुए थे । ग्रामीणों को एक शब आम के पेड़ की डाल पर फांसी के फंदे से झूलता हुआ दिखाई दिया । जिसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई । इसके बाद पुलिस अधिकारी पुलिस तथा अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया था । इसी गांव की निवासी महिला भूदेवी ने मृतक की शिनाख्त अपने 18 वर्षीय नाती विकास नाम बताते हुए की है । मृतक का शव सड चुका था । सड़ने के कारण बदबू निकल रही थी । मृतक की दादी ने उसकी चप्पल और कपड़े पहचाने । दुखद घटना के बाद मौके पर पहुंची मृतक की मां नीलम , पिता सर्वेन्द्र , बहिन साधना , उपासना , शालिनी ,र्कीति , छोटे भाई आशू आदि बिलख – बिलख कर रो रहे थे । पारिवारीजनों का हाल दुख के कारण बहुत अधिक बेहाल दिखाई दे रहा था । मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल हल्का इंचार्ज सुनील यादव व अन्य फोर्स ने गांव वालों की मदद से शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरबाकर रखा । पुलिस तथा परिजनों के अनुसार मृतक विकास का मानसिक संतुलन सही नहीं था और वह 15 दिन पहले घर से गायब हुआ था । उनके अनुसार अक्सर वह घर से गायब हो जाता था और उसके बाद वापस भी आ जाता था । किंतु इस बार घर से गायब होने के बाद दुर्भाग्य से उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। बताया गया कि इस बार जब युवक घर से गया तो इसी भ्रम में कि वह वापस आ जाएगा क्योंकि पहले भी ऐसा हो चुका था इसीलिए पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई थी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug