KAIMGANJ NEWS कायमगंज – फर्रूखाबाद मुख्य मार्ग पर लगे जाम में फसे ब्लाक प्रमुख पति व लखनऊ नम्बर वाली कार सबारों में जमकर हुई नोकझोंक – मामला हंगामे तक पहुंचा

Picsart 25 08 20 22 06 53 149

KAIMGANJ NEWS- नगर के पास बसे गांव दमदमा के पास खराब हुए ट्रक के रोड पर रुकने से लगा था जाम – मामले का वीडियो हो रहा वायरल
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज – फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर एक ट्रक खराब हो जाने पर सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई । इसी बीच भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख पति अपनी कार से कहीं जाने के लिए पहुंचे । ठीक उसी समय लखनऊ नम्बर बाली एक गाड़ी भी जाम से निकलने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी । जिससे ब्लाक प्रमुख पति की कार रुक गई । दोनों में वाहनों को निकालने को लेकर नोंक झोंक होने लगी । नौबत तू -तू मैं -मैं के बीच हंगामें की हो गई । दोनो पक्ष आमने सामने आ गए ।ब्लॉक प्रमुख पति से धक्का-मुक्की के बाद समर्थक और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने के बाद मामला शांति हो सका।
दिल्ली रोड स्थित दमदमा मार्ग पर मंगलवार को खराब ट्रक खड़े होने से आवागमन ठहर सा गया। इसी बीच फर्रुखाबाद से लौट रहे ब्लॉक प्रमुख पति और सामने से आ रहे लखनऊ नंबर की कार सवार में निकलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बहसबाजी के दौरान कार सवार ने ब्लॉक प्रमुख पति को धक्का दे दिया, जिससे वे नीचे गिर पड़े। इसके बाद उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और दोनों पक्षों में गाली-गलौज और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। करीब आधे घंटे तक बरझाला तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से मामला शांत कराया गया और जाम खुलवाया जा सका। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लगे जाम के बीच हो रहे हंगामेदार विवाद की तस्वीर स्पष्ट दिखाई तथा सुनाई दे रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes