KAIMGANJ NEWS कायमगंज बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू, बढ़ी सरगर्मी, घोषित कार्यकम के अनुसार 8 सितम्बर को मतदान के बाद मतगणना कर की जायेगी चुनावी परिणाम की घोषणा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार :- एल्डर्स कमेटी ने 14 अगस्त को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी। चुनावी प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होकर 8 सितम्बर तक चलेगी। एल्डर्स कमेटी के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री 19 से 21 अगस्त तक तय थी । इसके बाद 22 से 25 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 26 व 27 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियां दर्ज की जाएगी। 28 व 29 अगस्त को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अगस्त तय की गई है। इसके बाद 1 सितम्बर को दोपहर तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 8 सितम्बर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को 18 सितम्बर को शपथ ग्रहण कराई जायेगी ।
: – मतदान स्थल व निर्वाचन के तय नियम :-
मतदान सिविल न्यायालय कायमगंज स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय में होगा। मतदान के समय प्रत्येक अधिवक्ता को सीओपी कार्ड अथवा सीओपी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिना प्रमाणपत्र मतदान नहीं किया जा सकेगा ।
=प्रत्याशियों द्वारा क्रय किए गए नामांकन पत्र विवरण =
अध्यक्ष पद पर अतेन्द्र पाल सिंह, विनोद कुमार गंगवार, शफीक खां और सुखवीर चौहान ने पर्चे खरीदे है। उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष प्रताप सिंह, नजीब शाह खां और अमित कुमार, सचिव पद पर पंकज कुमार शुक्ला, सुरजीत सिंह, सुखवीर चौहान, परम मिश्रा और सत्यपाल सिंह,
उपसचिव पद पर राजकुमार और सर्वेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार, आर्येन्द्र सिंह व अमित कुमार शाक्य ने पर्चे खरीदे। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए चन्दन गुप्ता, अजय कुमार, आदित्य कुमार और सुमित कुमार मिश्रा ने पर्चे खरीदे।
आडीटर/लेखा परीक्षक पद के लिए अजय कुमार, चन्दन गुमा, प्रणबीर कुमार मिथा, नरेन्द्र बाथम और सुमित कुमार मिश्रा, प्रवक्ता पद पर अनिल कुमार, अजय कुमार, आदित्य कुमार और सुमित कुमार मिश्रा के अलावा सदस्य पद पर पांच पर्चे खरीदे। चुनाव कार्यक्रम घोषित करने वाली एल्डर्स कमेटी में अध्यक्ष कमर हुसैन खान तथा सदस्य रामप्रकाश दुबे, फसलल खिताब खान, अरुण यादव और मुख्तार असलम एडवोकेट शामिल हैं , इसी कमेटी के निर्देशन में निर्वाचन कार्य पूर्ण कराया जायेगा .
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb