युवती से छेड़छाड़ मामले में लापरवाही बरतने बाला दरोगा हुआ निलंबित

Picsart 23 01 03 18 32 06 345

= खबर का हुआ असर=
कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 जनवरी 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर निवासी पीड़ित पिता अपनी बेटी से अभद्रता के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले दबंग के विरुद्ध शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था ।पीड़ित ने अपनी पीड़ा बताते हुए लिखित तहरीर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए पुलिस को उपलब्ध करा दी थी। लगातार 5 – 6 दिन तक पुलिस की मान मनोबल करता रहा पिता, लेकिन जिम्मेदार दरोगा ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ध्यान क्यों नहीं दिया । इसका असली कारण तो दरोगा ही बता सकता था। इसी बीच इस मामले का प्रकाशन मीडिया द्वारा किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के समय हो रहे ऐसे घिनौने कृत्य का पर्दाफाश करते हुए” द एंड टाइम्स न्यूज़” ‘ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशन के बाद भी हल्का दरोगा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। समाचार का संज्ञान लेते हुए आईजी कानपुर द्वारा दिए गए निर्देश के बाद छेड़छाड़ के मामले में पूरी तरह लापरवाह दिखाई दे रहे हल्का दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया । मिल ही गया दरोगा जी को लापरवाही का इनाम। क्षेत्र में लोग आईजी कानपुर तथा पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद द्वारा दिखाई गई तत्परता, जिससे कानून व्यवस्था में लोगों का एक बार फिर विश्वास होता दिखाई दे रहा है, लोग प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लिए गए संज्ञान के बाद कोतवाली पुलिस ने भी इस मामले में जिसे अब तक टाल रही थी। पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दबंग मनचले युवक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 504 ,506, 509 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes