कायमगंज/ फर्रुखाबाद 14 मार्च 2021
अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना में एक बच्चे सहित दूसरे की हालत गंभीर हो गई। नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहा पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने रहने वाले विमल का 7 वर्षीय पुत्र गुड्डू अपने घर के दरवाजे पर खेला था। खेल-खेल में वह सड़क पर आ गया। वहां से निकल रही कार ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी। 
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बालक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सविता पुर बिहारीपुर की पूर्व प्रधान सहाना बेबी अपनी कार से जा रहीं रही थी । अचानक बच्चा सामने आ गया। जो कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया । बच्चे का उपचार समाचार लिखे जाने तक सीएचसी में जारी था । वहीं दूसरी घटना में सत्येंद्र पुत्र सरनाम सिंह निवासी गांव मेदपुर थाना कंपिल ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्रथम उपचार के बाद हालत गंभीर बताकर उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb