KAIMGANJ NEWE सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन ना मिलने से मासूम बच्ची की हुई असमय मौत

Picsart 24 07 28 17 21 07 252

KAIMGANJ NEWE – परिजनों ने काटा हंगामा – अस्पताल कर्मियों ने लगाया मारपीट का आरोप

कायमगंज / फर्रुखाबाद28 जुलाई2024
कायमगंज क्षेत्र के गांव कैमापुर निवासी आदित्य कुमार अपनी बीमार मासूम बेटी को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लाए थे । आदित्य जिला हमीरपुर के राठ में एंबुलेंस पर ईएमटी के पद पर कार्यरत है। उसकी चार वर्षीय पुत्री स्मृति काफी दिनों से बीमार थी। परिजन निजी प्रेक्टिस करने वाले किसी डाक्टर से इलाज करा रहे थे। परिजनों के अनुसार 18 जुलाई को परिजन उसे सीएचसी लेकर आए थे। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। रविवार की सुबह अचानक फिर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन फिर सीएचसी लेकर आए। पिता आदित्य कुमार के मुताबिक जहां डयूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने बिजली न होने के कारण आक्सीजन लगाने से मना कर दिया। इस पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्चचिकित्सा के लिए ले जाने को कहा। इस पर वह नगर के दूसरे निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी बाहर ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन फिर बच्ची को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर पिता के अलावा मां नीतू, चाचा राहुल राजपूत व अन्य परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजन आक्सीजन को लेकर हंगामा करने लगे और कहा यदि समय रहते आक्सीजन मिल जाती तो बच्ची जान बच जाती। इस पर मृतका के तीमारदार व स्वास्थ कर्मियों में नोकझोक हो गई। स्वास्थ कर्मियों ने आरोप लगाया कि तीमारदारों ने कर्मचारियों से हाथापाई की। उन्होंने मौत व मारपीट को लेकर मेमो कोतवाली भेजा। हंगामे की जानकारी पर कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी, एसआई नितिन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। जहां परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इनसेट : –
भतीजी की मौत के सदमें में चाचा हुआ वेहोश
कायमगंज28 जुलाई
सीएचसी में जैसे ही बच्ची की मौत की जानकारी उसके चाचा राहुल को हुई तो वह बेसुध हो गए और बिलख पड़े। रोते रोते उनके हाथ पैर सुन्न हो गए और अचेत हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरन्त उपचार शुरू कर दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes