KAIMGANJ NEWS आज से लागू हुए नए बीएनएस कानूनों की कोतवाली व थानों में बुलाई गई बैठक में दी गई जानकारी

Picsart 24 07 01 19 16 48 780

KAIMGANJ NEWS- धारा कत्ल 302 की जगह अब लेगी बीएनसी की धारा 103

कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 जुलाई 2024
आज से पुराने कानूनों की जगह लागू हुए बीएनसी कानूनों की कोतवाली में बुलाई बैठक में विस्तार से जानकारी दी गई । इस मौके पर पुलिस के साथ बैठक में अधिवक्ताओं – सभासदों – ग्राम प्रधानों – व्यापारी – कारोबारियों – सहित सभ्रांत जनों तथा समाजवेवी सगठनों को प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दे – उदाहरण के तौर पर बताया कि अब धारा कत्ल पुरानी के स्थान पर नया कानून 101 लागू हो जाएगा ।

IMG 20240701 123615 scaled
बैठक में जागरूक करते हुए बार अध्यक्ष राघवचन्द शुक्ला ने कहा कि अब आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि हत्या के लिए आईपीसी की धारा 302 थी । लेकिन अब बीएनएस के तहत धारा 101 हो गई है। इसके अलावा हत्या के प्रयास में 307 की जगह 109 हो गई है। गैर इरादतन हत्या के लिए 304 आईपीसी थी । अब 105 बीएनएस हो गई है। दहेज हत्या के लिए पहले 304 बी थी ।अब यह धारा 80 होगी। चोरी के लिए 379 की जगह 303 होगी। रेप की धारा में भी बदलाव किया गया है। पहले 376 आईपीसी में मामला दर्ज होता था । अब धारा 64 बीएनएस में मामला दर्ज होगा। धोखाधड़ी में 420 की जगह 318, लापरवाही में मौत पर 304ए की जगह 106 में मामला दर्ज होगा। अपराधिक षड़यंत्र के लिए धारा 120 बी की जगह धारा 61 लागू होगी। मानहानि के लिए 356, लूट और डकैती के लिए 309 व 310 लागू होगी। प्रभारी निरीक्षक के अलावा मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप, एसआई सुनील कुमार, एसआई प्रमोद कुमार, महिला दरोगा नीरज त्यागी, एसआई सीमा पटेल ने भी नए कानून के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर लोगो को पुलिस विभाग की ओर से नए अपराधिक कानून संबंधी बुकलेट वितरित की गई । वही तीन नए कानून संबंधी जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए । जिसमें छीनाझपटी, मांब लिंचिंग, यौन उत्पीड़न, एसिड हमला, मानव तस्करी के अलावा वन स्टाप सेंटर आदि से संबंधित जानकारियां दी गई हैं। इस मौके पर व्यापारी नेता सुबोध उर्फ मंसाराम गुप्ता, अनुज सक्सेना, अनूप कुमार, खुशबू मिश्रा, गोबिंद, शुभम पाठक, आबिद खां, मनोज गंगवार, नरेश बाथम, नवनीत गंगवार, मसूद खां आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes