कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 जुलाई 2022
भारतीय कृषिक एसोसिएशन( अराजनैतिक) के बैनर तले आज तहसील परिसर में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने विरोध व्यक्त करते हुए- एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम संबोधित उपजिलाधिकारी संजय सिंह को सौंपा । जिसमें कहा गया है की गेहू, आटा, चावल, दाल ,मुरमुरा दूध ,दही, छाछ, गुण जैसी अन्य आवश्यक वस्तुये जिनसे हर गरीब व आम आदमी की भूख शांत होती है।इन पर जीएसटी न लगाई जाये, और सरकार को आवश्यक वस्तुए की पैकजिंग के नाम पर लगाये जाने वाले कर की अनुशंसा को निरस्त किया जाना चाहिए। घरेलु गैस के दामो में वृद्धि बेतहासा हो रही है। कांग्रेस के समय 450 रु० का गैस सिलेंडर था । अब 1115 रु० का है | जो आमआदमी की क्रय शक्ति से बाहर है। लोग उपलों से खाना बनाने लगे है । गैस की कीमते घटाई जावे अथवा 600रु० प्रति सिलेंडर सब्सिडी दी जाए | किसान नेताओं ने कस्बा कायमगंज के वरिष्ठ किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना एवं उनके पुत्र मिलन को थाना पुलिस कायमगंज रात्रि 12 बजे अपराधियों कि तरह पकड़ कर ले गई । उनके साथ अपराधियो वाला सलूक किया। उनका बेटा भा० किसान यूनियन का मीडिया प्रभारी है । उसका मोबाइल छीन लिया। सरकार से शिकायत करने पर दिनांक- 4-7-2022 को मोबाइल वापस किया गया । थाना पुलिस कायमगंज के SSI विनोद कुमार यादव व कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कर मुकदमा किया जाए । फर्रुखाबाद- शिकोहाबाद ब्रांच लाइन पर पखना स्टेशन का ठेका ख़त्म किया जाये, और स्टेशन का दर्जा दिया जाये, साथ ही उन्होंने लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव करने कीभी माँग उठाई। अन्यथा की स्थित में , क्षेत्रीय नागरिको द्वारा अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन होने की संभावना व्यक्त करते हुए मांगों पर शीघ्र विचार कर समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही है। ज्ञापन अवसर पर मुन्नालल सक्सेना ,रागिव हुसैन खां, सुधीर मिश्रा, प्रताप सिंह गंगवार, विनीत कुमार सक्सेना, विजय सिंह ,शिवराज सिंह अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb