KAIMGANJ NEWS आयोजित गोष्ठी में स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति – 5.0 के अन्तर्गत जागरूक कर, दीं गईं सुरक्षा संबंधी अन्य जानकारियां

Picsart 25 09 26 16 03 41 423

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज नगर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में मिशन शक्ति -5,0 के लिए जागरुकता अभियान के अन्तर्गत
गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, विशिष्ठ अतिथि क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी, क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल, मण्डी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार, महिला चौकी प्रभारी सुधा रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना था जिसमें क्राइम ब्रांच अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम बहुत बढ़ गया है । जिससे हमें कैसे बचना है । किस प्रकार के लिंकों को ओपन नहीं करना है आदि के बारे में विस्तार से बताया।

क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी ने बच्चों को सभी हैल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी और कहा कि आप किसी भी समस्या में हैं तो किन नम्बरों का उपयोग करके पुलिस की हैल्प ली जा सकती हैं। उन्होनें 112 नम्बर के बारे में बताया कि इस नम्बर से आप फायर ब्रिगेड, एम्बूलेन्स या आपसी झगड़ा आदि की जानकारी दे सकते हैं । उस समस्या को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास किया जाता है । उसी प्रकार घरेलू हिंसा पर 181 नम्बर पर काल कर सकते हैं। महिला आरक्षी रेनू ने भी 1098, 1090, 1930 आदि नम्बरों की विस्तार से जानकारी दी । जिसमें उन्होंने बताया कि इन नम्बरों को उपयोग करके साइबर क्राइम से कोई परेशान कर रहा है तो आदि मामलों की शिकायत आसानी से की जा सकती है। साहसी बालिका संस्था की अध्यक्ष खुशबू मिश्रा ने कहा कि 22 सितम्बर से नवदुर्गा शुरू हुए उसी दिन से हमारे मुख्य मंत्री ने मिशन शक्ति 5.0 की शुभारम्भ किया। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने कहा सभी छात्राओं को अपने सपने पूरे करने के लिए सबसे पहले अपनी हैल्थ पर बहुत ध्यान देना जरूरी बताते हुए कहा कि मानसिक तनाव से भी दूर रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारियों द्वारा जो भी नम्बर बताये गये हैं उनका उपयोग करके आप सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का अभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरभि श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सन्तोष शर्मा, ममता सिंह, शिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes