Farrukhabad news विधायक की उपस्थिति में मेला श्री रामनगरिया व्यवस्था हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक

IMG 20250710 WA0150

Farrukhabad news – मेले में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरों व पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही अन्य आवश्यक विन्दुओं पर दी गई जानकारी – मांगे गए सुझाव
फर्रुखाबाद :-
व्यवस्था हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, मेला श्री रामनगरिया व्यवस्था हेतु आहूत बैठक में
विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य तथा कई अखाडों के साधु संत भी शामिल हुए । बताया गया कि यह मेला गंगा जी के पावन तट पर 3 जनवरी ०26 से 3 फरबरी2026 तक लगेगा । बैठक अवसर
अपर जिलाधिकारी न्यायिक/मेला सचिव ने जानकारी दे बताया कि पहले की भांति इस वर्ष भी मेला क्षेत्र में पेयजल हेतु हैंडपंप व समर्सिबल पंप स्थापित किए जाएंगे तथा विशेष पर्वों पर नगर पालिका के टैंकरों द्वारा जलापूर्ति कराई जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र की आकर्षक सजावट, पुल की अलंकरण व्यवस्था, साधु-संतों के कैंपों, कल्पवासियों एवं दुकानों को विद्युत आपूर्ति, ध्वनि व्यवस्था हेतु लाउडस्पीकर, अस्थायी शौचालय तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेले की नियमित वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने बेहतर प्रबंधन हेतु साधु-संतों एवं समिति सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। इस दौरान मेले के शुभारंभ से पूर्व सभी दुकानों की स्थापना, टेंट की उचित व्यवस्था, समिति सदस्यों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने, महँगे कलाकार न बुलाने, मेले की आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक करने, श्रद्धालुओं हेतु किराये पर कॉटेज उपलब्ध कराने, अस्थायी मोबाइल टॉवर लगाने, घाटों का नामकरण एवं नंबरिंग करने, मेला क्षेत्र को प्लास्टिक एवं थर्माकोल मुक्त बनाने, नालों की टैपिंग कराने, विद्युत सुरक्षा जमा वापस करने तथा एक और पैंटून पुल की मांग सहित अनेक सुझाव आए ।
डॉ. शिव ओम अम्बर ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को 24 जनवरी (उ.प्र. स्थापना दिवस) पर आयोजित किए जाने का सुझाव दिया। विधायक अमृतपुर ने बताया कि मेले के प्रान्तीयकरण हेतु प्रयास जारी हैं। पुलिस अधीक्षक ने मेले में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि संस्कृति विभाग, उ.प्र. सरकार द्वारा मेले के लिए 30 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में सामूहिक प्रयास ही मेले को भव्यता और दिव्यता प्रदान कर सकते हैं। मेले का आयोजन सनातन संस्कृति, कल्पवास परंपरा और शुचिता के साथ हो, यही अपेक्षा है।बैठक में साधु-संत, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी तथा मेला समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes