KAIMGANJ NEWS – आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहा पर नारेबाजी कर फूंका न० पा०अधिशाषी अधिकारी का पुतला
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन भानू की किसान पंचायत नगर के मोहल्ला जवाहरगंज स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित हुई । पंचायत में बिगड़ती मूल भूत सुविधाओं की स्थिति एवं बढ़ती जनसमस्याओं के लिए किसान नेताओ ने ईओ की लचर एवं लापरवाही युक्त उनके दायित्व निर्वाह को जिम्मेदार ठहराते हुए , अपनाई जा रही कार्यशैली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया । । पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब से ईओ की नियुक्ति हुई है, तब से जनहित के कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। भाकियू भानू के नेताओं ने आरोप लगाया कि कई बार मांग पत्र प्रस्तुत किए गए, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाकियू भानू के नेताओं ने कहा कि नगर में बढ़ते अतिक्रमण, आवारा जानवरों और गंदे पानी आपूर्ति की समस्या से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि 25 अप्रैल को ज्ञापन देने के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि चौराहा से पुलग़ालिब तक अतिक्रमण ने रास्तों को संकुचित कर दिया है, और फुटपाथों पर अवैध कब्जा फैला हुआ है। कस्बे में आवारा जानवर, खासकर बंदरों की समस्या ने कई लोगों की जान ले ली है। वहीं, पानी की टंकी से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य खतरे में है। मोहल्ला जवाहरगंज में स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतें भी नगर पालिका तक पहुंचाई गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान पंचायत में किसान नेता गोपाल तिवारी, मुन्नालाल सक्सेना, प्रताप सिंह गंगवार ,रामवीर, विनीत कुमार, महिपाल सिंह, नीरज सक्सेना, आयुष सक्सेना, रामलाल गुप्ता, राजेश शर्मा, अनुज, जवाहरलाल, विनोद राजपूत, प्रवेश यादव सहित कई कार्यकर्ता ने सहभागिता कर मुख्य चौराहा पर आकर विरोध स्वरूप अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका का पूतला फूंक दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb