विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिया अपनी प्रखर मेधा का परिचय

Picsart 23 02 10 18 41 25 859

कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 10 फरवरी 2023
शिव ज्ञान मंदिर उ० मा० विद्यालय में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला होमगार्ड कमांडेंट डी एन सिंह के अलावा क्षेत्रीय विधायक सुरभि गंगवार, जिला विद्यालय निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम एवं सत्य प्रकाश अग्रवाल व अजीत गंगवार समाजसेवी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
Picsart 23 02 10 18 39 34 604

इस दौरान कार्यक्रम का प्रमुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गुरु वंदना ,गणेश वंदना, सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लकड़ी की काठी, दिल है छोटा सा , ग्रामीण नृत्य हास्य नाटक, मणिकरण्म नाटक, घूमर -घूमर नृत्य गीत, मटकी नृत्य, देश रंगीला नृत्य ,कवि सम्मेलन, पिरामिड ,वंदे मातरम ,कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों को बुकें भेंटकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया।विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में मुस्कान ,राजा बाबू ,अमित को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में तृप्ति शाक्य, मोहम्मद फराज अंसारी, नंदिनी द्विवेदी ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ब अतिथियों तथा अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में मौजूद नगर वासियों तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए संभ्रांत जनों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर विकास शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रगति का मार्ग शिक्षा के द्वारा ही प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को आचरणवान ,सदाचारी एवं राष्ट्रभक्त तथा संपन्न और समृद्ध बनाने में प्रमुख स्थान रखती है। डॉक्टर श्री शर्मा ने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आज शिक्षा की हमारे समाज व राष्ट्र उत्थान के लिए उतनी ही आवश्यकता है। जितनी की स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन की । इसलिए परिस्थिति चाहे कोई भी हो सभी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर संस्कारवान नागरिक बनाने का निरंतर प्रयास करें। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य अमरनाथ शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यालय के विशिष्ट पठन-पाठन तथा उचित प्रबंधन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल, क्राइम स्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी के अलावा पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार तथा नगर व आसपास के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes