KAIMGANJ NEWS पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार

Picsart 25 08 27 11 30 25 774

KAIMGANJ NEWS – घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रात को पुलिस गश्त के समय घटी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
रात को पुलिस गश्त कर रही थी ।
उसी समय बाइक से जाते हुए दो संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया । बस बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया । जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिससे घटनास्थल पर ही एक बदमाश के पैर में गोली लगी ,वह घायल होकर वहीं गिर गया । जिसे हिरासत में ले लिया गया । जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस मुठभेड़ की घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पितौरा के पास स्थित पूर्वोत्तर रेलवे क्रॉसिंग के पास की बताई जा रही है पुलिस की गोली से घायल हिरासत में लिए गए बदमाश की पहचान मैनपुरी के थाना करहल के रहने वाले सिकंदर नाम के व्यक्ति के के रूप में हुई है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज होना बताए जा रहे हैं ।

घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद डॉ. संजय सिंह ने बताया कि घटना पितौरा से नरसिंहपुर जाने वाले मार्ग की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेज गति से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश सिकंदर को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, सिकंदर ने पूर्व में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में 50,000 रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल, 6,000 रुपये नकद, एक तमंचा और कुछ जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं मुटभेड़ स्थल से फरार उसके साथी की सरगर्मी से तलाश जारी है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes