KAIMGANJ NEWS पंडित नेहरू जयंती पर आयोजित परिचर्चा में नेहरू जी को बताया वास्तविक आधुनिक भारत निर्माता

IMG 20251115 WA0026

KAIMGANJ NEWS – सत्ता में रहकर भी नेहरु जी ने कभी नहीं किया प्रतिशोध की भावना से कार्य – यही थी उनकी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुद्रण आस्था
कायमगंज /फर्रुखाबाद
आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती पर विश्व बंधु परिषद द्वारा आयोजित परिचर्चा में प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि दो परस्पर आक्रामक खेमों में बटे विश्व को नेहरू ने गुटनिरपेक्षता का तोहफा दिया। यूरोप की तर्ज पर देश का औद्योगिकरण किया लेकिन इससे गांव और किसान उपेक्षित रहे। घरेलू धंधे चौपट हो गए। उन्होंने जनतांत्रिक मूल्यों का हमेशा सम्मान किया। संसद में डॉक्टर लोहिया मीनू मसानी जैसे दिग्गज विपक्षी नेता अपने प्रश्न प्रहारों से सरकार को विचलित करते रहते। कांग्रेस दल के चंद्रशेखर आदि युवा तुर्क अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते। नेहरू के दामाद फीरोज गांधी सरकार की बखिया उधेड़ते रहते। नेहरू सरकार ने कभी बदले की भावना से काम नहीं किया। सीपी विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने कहा कि इतिहास पुरुष ऐतिहासिक गलतियां करते हैं जिससे देश का भविष्य प्रभावित होता है। नेहरू भी इसके अपवाद नहीं थे। लेकिन उनकी नीयति और राष्ट्रभक्ति पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगाये जा सकते। गोष्ठी में अमित पांडेय, जेपी दुबे ,वीएस तिवारी, यशवर्धन मिश्रा, आदि ने पं० नेहरू जी से जुड़े कई प्रेरक प्रसंगों की चर्चा कर विचार व्यक्त किये।
=

चाचा नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों ने मचाया धमाल
कायमगंज :-
प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बच्चों के साथ मिलकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने बच्चों को नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर विजेताओं जानवी, अंशी, आशिकी, तान्या, चांदनी, सौम्या, आदित्य, आकर्ष,समीर, पल्लवी, संध्या, पंकज आदि को पुरस्कृत किया। अल्पाहार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कमलेश राजपूत,मेमवती, आशा, उमा, सत्यवती उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

Farrukhabad news विधायक की उपस्थिति में मेला श्री रामनगरिया व्यवस्था हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक

Farrukhabad news – मेले में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरों व पर्याप्त पुलिस बल के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी विद्या निकेतन में स्पोर्टस् अकादमी का हुआ शुभारम्भ

KAIMGANJ NEWS – इस अकादमी में प्रशिक्षित , प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केन्द्रों के सम्भाजन हेतु जिला प्रशासन की बैठक सम्पन्न

Farrukhabad news-बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग फर्रूखाबाद :- जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की मौत – परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS – गंभीर स्थिति में आई गर्भवती को डाक्टर ने किया मृत घोषित, पंचनामा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes