KAIMGANJ NEWS खनन अधिकारी ने अवैध खनन स्थल पर छापा मार ,आज फिर गिरफ्त में लिए दो ट्रैक्टर तथा दो जेसीबी मशीनें – दो ट्रैक्टर ट्राली ले चालक मौके से हुए फरार
– अभी कल गुरुवार को ही दो डंपर तथा एक जेसीबी जिस गांव से पकड़कर सीज किए गए उसी गांव सोतेपुर के पास हो रहा था अवैध खनन – खनन कार्य भी वही लोग करा रहे थे जिनके नामों का कल हुआ था संभवतः खुलासा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
सत्ता जनित हनक व रसूख रखने वाले विना किसी परवाह के सभी नियम तथा कानून से खुद को ऊपर मान कर पिछले लम्बे समय से अवैध मिट्टी खनन घडल्ले से कर रहे हैं । यह बात अलग है कि खनन माफिया केवल दिखावे के लिए परमीशन की औपचारिकता पूरी करते हैं। जैसे जिस गाटा संख्या से खनन की परमीशन कागजों में दर्शाई जाती है वहां के वजाय कहीं से भी किसी भी गाटा संख्या वाले स्थान से अपनी मर्जी से निर्धारित गहराई से भी अधिक मिट्टी का खनन कराते हैं । वहीं जिन संसाधनों / उपकरणों व ट्रैक्टरों के नम्बर परमीशन में लिखे जाते हैं उनके स्थान पर भी दूसरे नम्बर वाले संशाधनों का प्रयोग करते हैं । इस फर्जीवाड़े की पोल भी आज उस समय खुल गई जव जिला खनन अधिकारी ने सटीक सूचना के आधार पर कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सोतेपुर के इर्दगिर्द हो रहे अवैध मिट्टी खनन स्थल पर छापा मारा । छापामार कार्रवाई के दौरान छापामार टीम ने दो ट्रैक्टर मिट्टी लोड़ तथा दो जेसीबी मशीनों को कब्जे में ले लिया। खनन अधिकारी के अनुसार फोर्स पर्याप्त ना होने के कारण मौका पाकर खनन स्थल से दो ट्रैक्टर चालक मौके से भगाकर ले जाने में सफल रहे । पकड़े गए ट्रैक्टरों तथा जेसीबी मशीनों को अभिरक्षा में ले कायमगंज मंडी पुलिस चौकी पर लाकर खड़ा कर दिया गया है ।
इनसैट :-
कौन है आरोपी खनन माफिया
कायमगंज :-
बतादें कि कल गुरुवार को ही खनन अधिकारी संजय प्रताप ने कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के इसी गांव सोतेपुर के पास छापा मारकर एक जेसीवी मशीन तथा दो डंपर अवैध खनन में प्रयोग हो रहे सीज कर पुलिस चौकी मंडी लाकर खड़े कराए थे । आज फिर कानून को जेब में रखने की हिम्मत वाले खनन माफियाओं ने उसी गांव के पास अवैध खनन कराना शुरू रखा । खनन अधिकारी ने बताया कि कायमगंज क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी सुवोध गंगवार के नाम परमीशन ली गई । वहीं इन्हीं के साथी मनोज गंगवार अवैध खनन कार्य करा रहे हैं । जबकि खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर ठेकेदार मनोज यादव के हैं । वहीं एक जेसीबी मशीन मनोज गंगवार और सुनील मिश्रा निवासी अटसैनी की है । यह अवैध खनन उसी गांव सोतेपुर के पास में हो रहा था । जो अवैध खनन माफियाओं के लिए कई बर्षों से सुरक्षित अभ्यारण्य बना हुआ है ।
इनसेट : –
परमीशन नहीं थी उन गाटा संख्या वाले स्थानों की
कायमगंज : –
क्या तरकीब निकाली इन खनन माफियाओं ने , इसका खुलासा करते हुए जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप ने बताया कि जिन गाटा संख्या वाले नम्बरों से खनन की परमीशन ला गई थी । उसके जगह दूसरे गाटा संख्या नम्बरों वाले खेतों में से बिल्कुल नियम के विपरीत अवैध ढंग से खनन किया जा रहा था । यह भी अवैध खनन ही माना जाता है । निर्धारित संख्या से कहीं अधिक तथा जिन ट्रेक्टरों व जेसीवी के नम्बर परमीशन कागजातों में दर्शाए गए थे उनकी वजाय दूसरे मौके से प्रयोग करते हुए मिले हैं । छापामार कार्रवाई के वाद आवश्यक कार्यवाही करने की बात खनन अधिकारी कह रहे थे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb