तालाब पर हो रहा अवैध कब्जा , तहसील प्रशासन मौन

Picsart 23 01 07 17 44 56 574

कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 जनवरी 2023
तहसील कायमगंज व थाना क्षेत्र कंपिल के गांव पहाड़पुर निवासी कौशल पुत्र चन्कपाल ने आज संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या निस्तारण हेतु पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी अरुण मौली को शिकायती पत्र सौंपकर, जिसकी एक प्रति, प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित करते हुए कहा है कि उसके गांव स्थित सार्वजनिक तालाब गाटा संख्या 271 रकवा 0- 4620हे० पर ग्राम प्रधान विवेक पुत्र सुरेंद्र सिंह तथा लखपति आदि ग्रामीणों ने पिछले कई वर्षों से लगातार अवैध कब्जा कर रखा है । आरोप है कि ऐसे कब्जेदारों ने तालाब का स्वरूप ही बिगाड़ दिया है । जिनके विरुद्ध, तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए परगना अधिकारी कायमगंज से कई बार अनुरोध किया गया। इस पर केवल दिखावे के लिए औपचारिकता का निर्वाह करते हुए उन्हें नोटिस चस्पा कराया गया। राजस्व कर्मियों की सांठगांठ के कारण आज तक तालाब पर अवैध कब्जेदार अनाधिकृत रूप से काबिज हैं। कई वार किए गए अनुरोध के बावजूद भी तालाब अब- तक कब्जा मुक्त नहीं कराया गया और ना ,ही कब्जेदारों के विरुद्ध कोई कार्यवाही अमल में लाई गई। परिणाम स्वरूप इस तालाब का पानी गंदा एवं जहरीला हो चुका है। जिसे पीने से कई नीलगाय तथा पालतू जानवर मर चुके हैं । शिकायतकर्ता ने तालाब की सक्षम अधिकारी द्वारा पारदर्शी ढंग से निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषियों के विरुद्ध समय रहते जनहित में आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes