Kaimganj news पुलिस ने नहीं सुनी तो न्यायालय आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 मई 2023
पीड़ित की गुहार पुलिस ने अनसुनी कर दी। मजबूरन पीड़ित न्यायालय की शरण में पहुंचा। यहां से न्यायालय द्वारा आदेश पारित होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध उसी पुलिस ने ,उसी कोतवाली में किया मुकदमा दर्ज। मामला कोतवाली कायमगंज परिसर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मोहल्ला जटवारा का है। यहां की निवासिनी सुमन अग्निहोत्री पत्नी अरुण अग्निहोत्री ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए कहा कि इसी मोहल्ले के निवासी सुचित्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र रामचंद्र, सरोज गंगवार पत्नी सुचित्र गंगवार उस समय उसके घर पर आ धमके। जब वह अपने मकान के छज्जे पर रेलिंग तथा अन्य कार्य करा रही थी। आते ही लोगों ने रेलिंग लगाने का विरोध करते हुए उसे गाली गलौज किया। विरोध करते ही इन सभी ने उसके साथ मारपीट की तथा मेरे बच्चों को भी धमकाया। सुचित्र ने मेरे कमरे में घुसकर मेरी साड़ी फाड़ कर मुझे पकड़ा और खींचकर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। उसी समय मेरी चीख-पुकार सुनकर मेरा पुत्र व देवर तथा राज मिस्त्री ने आकर मुझे किसी तरह बचाया। बचकर मैं जब छज्जे की ओर भागी तो भी इन लोगों ने पीछा करते हुए गाली गलौज किया । जैसे तैसे इन लोगों से बचकर तुरंत थाने गई। लेकिन मेरी फरियाद नहीं सुनी गई तो मैंने अपनी पीड़ा से संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस के उच्च अधिकारियों को दिया। लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई । न्यायालय आदेश पर आखिर आरोपी सुचित्र कुमार और पप्पू तथा उसकी पत्नी सरोज गंगवार के विरुद्ध धारा 452, 323, 504 ,506 ,354 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes