फीकी न हो रसोइयों की होली तो साहब दिला दीजिए इन्हें भी मानदेय

Picsart 23 03 03 18 18 18 663

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 मार्च 2023

परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाने तथा परोसने का दायित्व निर्वाह करने वाली रसोइयों को शायद ही कभी भी हर एक महीने नियमित रुप से मानदेय का भुगतान नहीं कराया जा सका है। इन गरीबों को काम के बदले वैसे ही बहुत कम धनराशि उपलब्ध होती है। उस पर समय से भुगतान न मिलना अपने आप में ही किसी विडंबना से कम नहीं है। सामान्य दिनों की बात छोड़ दी जाए, तो भी इस समय होली जैसा त्यौहार निकट है। ऐसे में अगर पैसा न हो तो त्यौहार का रंग तो फीका हो ही जाता है। यह बात इस समय विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों पर बीत रही है। क्योंकि अगर इन्हें समय से मानदेय नहीं मिलता तो इन बेचारी की होली फीकी हो जाएगी।
जिस कारण अधिकांश रसोइयों को रंगों का पर्व होली मनाने के लिए प्रधानाध्यापकों से सहयोग लेना पड़ेगा। उधर शिक्षकों को भी अभी तक वेतन न मिलने से उनका भी रंगोत्सव फीका रहने की संभावना है। क्योंकि फरवरी महीने में शिक्षकों को आयकर विवरण भरने के साथ ही आयकर देना पड़ा है। शिक्षकों को भी कन्वर्जन कास्ट और फलों की धनराशि न मिलने से उनके सामने भी गंभीर आर्थिक संकट है। रसोईयों के साथ ही साथ प्रधानाध्यापकों ने भी रसोइया मानदेय, कन्वर्जन कास्ट, फलों की धनराशि और वेतन समय से दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इनकी होली के लिए व्यवस्था करता है ,अथवा नहीं ,इसका जरुरतमंद रसोइयों को बेसब्री से इंतजार है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes