Kaimganj news–पति फरार पत्नी तमंचा, राइफल तथा कारतूसों सहित घर से ही गिरफ्तार

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

Kaimganj news- पुलिस गई थी अवैध शराब आने की सूचना पर, लेकिन उसके हाथ आ गया अवैध असलाहों का मामला
कायमगंज/फर्रुखाबाद 26 अगस्त 2023
कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपालपुर में आबकारी तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गांव में बड़ी मात्रा में शराब आने की सूचना पर दविश देने गई थी। किंतु संयोग से वहां उसे कारतूस तथा अवैध असलाह घर में रखे हुए एक महिला हाथ लगी। जबकि महिला का पति मौके पर नहीं मिल सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल को क्षेत्र के गांव रजपालपुर में कच्ची शराब की सूचना मिली, जिस पर आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे, कोतवाली के एसआई अनिल सिकरवार, एसआई शिवकुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस के मुताबिक जब वह लोग गाँव के एक घर के सामने से गुजर रहे थे। तभी एक घर की गेलरी में खड़ी महिला पुलिस को देख कर भागने लगी। पुलिस को शक हुआ। इसी बीच महिला कास्टेबिल अंकिता ने दौड़कर महिला से भागने का कारण पूछा और उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ और उसके पर्स में 5 कारतूस भी मिले। इधर पुलिस का माथा ठनका तो आरोपित महिला से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक महिला ने उसके पति का तमंचा बताया वही एक रायफल घर के अंदर बताई। इस पर पुलिस ने छापा मार कर रायफल भी बरामद कर ली। वहां से 12 कारतूस और मिले। एसआई ने बताया कि महिला का नाम पूजा है। उसके व उसके पति अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes