Kaimganj Kampil news –पूर्व सैनिक के घर लाईसेंसी बंदूक समेत गृहस्थी का सामान चोरी

Picsart 23 09 19 19 31 18 195

Kaimganj Kampil news –कंपिल। फर्रुखाबाद

सिकंदरपुर तिहैया गांव में दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने पूर्व सैनिक के घर से लाइसेंसी बन्दूक समेत गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी पूर्व सैनिक नरेश चंद्र सोमवार की देर रात परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। देर शाम चोर दीवार के सहारे छत से चढ़कर घर में घुस गए। चोरों ने घर के बरामदे में रखी लाइसेंसी बन्दूक, सिलाई मशीन , एलईडी टीवी समेत गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर सामान फैला देख घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर ग्रामीणों घटना के बारे में जानकारी जुटाई। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया घटना संदिग्ध है। आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रधान के चचेरे भाई ने राशन उपभोक्ता को पीटा, दी तहरीर
कंपिल।फर्रुखाबाद
सिकंदरपुर खास में ग्राम प्रधान के चचेरे भाई ने राशन उपभोक्ता को पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास निवासी सत्यम मंगल वार दोपहर मे कोटेदार के यहां से राशन लेने गया। कोटेदार व सत्यम के बीच हसी मजाक चल रही थी तभी वहाँ पर पहले से मौजूद प्रधान का चचेरा भाई गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर लात घूसो से मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने आकर तहरीर दी है पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes