कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 मई 2022
हिंदू जागरण मंच के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, शिवमंगल कौशल, सौरभ चौहान, रोहित सक्सेना, रजत गंगवार ,सचिन राजपूत, नवीन चंद्र पाल ,कुसुम कश्यप, राम रईस कश्यप, राज कुमार सक्सेना ,राघव गंगवार ,अर्जुन बाथम, सल्लू कौशल, देवेंद्र तथा अवधेश यादव आदि पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम संबोधित उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा। सौंपे ज्ञापन में हिंदू जागरण मंच ने कहा है कि तहसील रोड पर मोहल्ला नई बस्ती की मोड़ पर स्थित मस्जिद जिसे जामा मस्जिद के नाम से जाना जाता है। यह मस्जिद जिस जगह पर बनी है। उसका गाटा संख्या 420 है। इस सरकारी भूमि जिसका क्षेत्रफल 9 डिसमिल है। यह जगह करोड़ों रुपए की है। उनका आरोप है कि इस कीमती जमीन पर अवैध रूप से जामा मस्जिद नाम से मस्जिद का निर्माण करा दिया गया था। इसलिए अतिक्रमण विरोधी अभियान के अंतर्गत इस मस्जिद को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाना चाहिए।
उधर इस संबंध में मस्जिद कमेटी ने हिंदू जागरण मंच की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे प्रमाण सहित अपनी बात को जल्द ही प्रशासन के सामने रखेंगे ।उनके अनुसार मस्जिद वाली जगह सरकारी नहीं है। जिस जगह पर मस्जिद तामीर है । वह जगह बक्फ की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1901 में मुनीर उद्दीन निवासी शमशाबाद ने जामा मस्जिद को अपनी यह जगह बक्फ की थी। जिसकी आधारशिला जटवारा निवासी मुन्नू खाँ ने रखी थी। जामा मस्जिद के बाहर, निर्माण वर्ष वाला एक पत्थर आज भी लगा हुआ है। कमेटी ने एक बोर्ड मुनीर उद्दीन बक्फ संपत्ति के नाम का लगाया था। जिसे कुछ दिन पहले ही कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था। क्षतिग्रस्त बोर्ड आज भी रखा हुआ है। जिस पर बक्फ नंबर तथा तारीख सहित अन्य विवरण अंकित है। मस्जिद कमेटी का कहना है कि बे एक-दो दिन में ही उप जिलाधिकारी को मस्जिद से संबंधित संपूर्ण कागजात सौंपेंगे।
इसके अतिरिक्त हिंदू जागरण मंच ने थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव पंखिया नगला में गोवंश की बड़े पैमाने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच उपरांत जल्द आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है । हिंदू जागरण मंच का कहना है कि डग्गामार वाहन राजस्व को हानि पहुंचा रहे हैं। साथ ही आए दिन दुर्घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। इसलिए इन पर पाबंदी लगाते हुए यातायात की सुविधा के लिए प्रत्येक मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। मस्जिद प्रकरण पर हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि तत्काल सरकारी भूमि पर बनाई गई मस्जिद ना हटाई गई तो उनका संगठन अपने कार्यालय पर ही 27 मई से आमरण अनशन करने को बाध्य होगा।
कायमगंज से संवादाता जयपाल सिंह यादव, दानिश खान की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb