kaimganj news –सड़क मार्गों पर आवारा जानवरों के झुंड बन चुके हैं आवा गमन में बाधक

IMG 20240206 WA0101

Kaimganj news-कस्बा तथा पड़ोस के क्षेत्र में भी यहां तक की नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर तथा उसके पास वाले रोड पर आवारा पशुओं के झुंड घूमते रहते हैं जिससे किसी भी समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है

कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज से होकर एटा दिल्ली तथा अन्य स्थानों को जाने वाले सड़क मार्गों पर जगह जगह आवारा गोवंश , मवेशियों के बड़े-बड़े झुंड कहीं बैठे तो कहीं घूमते रहते हैं। जिसकी वजह से आवा गमन में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं किसी भी समय किसी भी अनहोनी घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसके अलावा
नगर व आस पास क्षेत्र में अन्ना मवेशियों का झुंड देखा जा रहा है। आए दिन अन्ना मवेशियों से कोई न कोई हादसे होते रहते है तो वहीं दूसरी तरफ अन्ना जानवरों से किसान भी ज्यादा परेशान है। अन्ना जानवरों से अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों को दिन रात अपने खेतों की रखवाली करना पड़ रहा है। नगर की सड़को पर अन्ना जानवर का झुण्ड़ दिन भर धूमता देखा जा सकता है। इससे सड़कों पर जाम जैसे हालत बन जाते है। कई बार बड़े वाहनों के निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार अन्ना जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल हो जाते है। नगर के अन्दर अन्ना जानवर के विचरण से सड़कों पर राहगीरों को आवागमन काफी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंडी समिति में काफी संख्या में अन्ना मवेशियों का झुंड देखा जा सकता है। कभी कभी अन्ना मवेशियों के कारण जाम लग जाता है। दिल्ली रोड सबसे व्यस्तम रोड है। यहां अन्ना मवेशियों का विचरण करना मुसीबत भरा हो गया है। वाहन स्वामियों को बेहद सर्तकता के साथ वाहनों को चलाना पड़ रहा है। कई बार हादसे भी हो चुके है। किसान यूनियन के नेता मुन्नालाल सक्सेना ने मांग की है प्रशासन अन्ना मवेशियों को स्थाई गौशाला में भिजवाए ताकि किसानों के अलावा राहगीरों को दिक्कत न उठानी पडे़े।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes