अर्ध विक्षिप्त ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास= हालत गंभीर

Picsart 23 02 09 18 34 56 529

कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2023
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रानीपुर का बताया जा रहा है। इस गांव में आज एक अर्ध विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। किंतु वह बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव रानीपुर गौर के निवासी सेंदरसिंह का 35 वर्षीय बेटा वीरेश गत कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चला आ रहा है। मानसिक संतुलन ठीक ना होने के कारण वीरेश आए दिन कोई न कोई ऐसा काम नासमझी बस करने लगता था। जिससे परिवार वाले उसके जीवन को खतरा मानते थे। इसीलिए वे हमेशा उसकी अच्छे से देखरेख कर रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अर्ध विक्षिप्त का उपचार भी फर्रुखाबाद के किसी मनोरोग चिकित्सक द्वारा कराया जा रहा था। आज उसने वही दवा जो वह रोज खाता था और उसी से उसे आराम महसूस होता था। लेकिन बगैर किसी को बताए वीरेश ने दवा का डोज बहुत अधिक ले लिया। जिसके बाद उसका मानसिक संतुलन अस्थिर होने लगा। लेकिन यह बात परिवार वाले नहीं समझ पाए। वीरेश अपने कमरे में गया और कमरे में रखी चादर का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। लेकिन तुरंत ही किसी की नजर उस पर पड़ गई। आनन फानन फांसी के फंदे से उतारकर गंभीर हालत में उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उपचाराधीन अर्ध विक्षिप्त की यह सारी बातें उसके साथ आए उसके परिजनों ने बताईं। भर्ती हुए वीरेश को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक अमरेश कुमार ने प्रथम उपचार देने के तुरंत बाद उसकी स्थिति देखते ही उसे डॉ राम मनोहर लोहिया फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes