-
जीएसटी टीम (GST Team) ने बीती रात छापामार (Raid) कर दो ट्रक तंबाकू से लदे हुए
-
इन ट्रकों की भी सही जानकारी देने वाला कोई व्यक्ति टीम के सामने नहीं आया।
कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 सितंबर 2022
अभी कुछ दिन पहले ही जीएसटी टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 तंबाकू व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर कर अपवंचन का करोड़ों का घपला उजागर करते हुए कुछ व्यापारिक फर्मों पर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया है। लेकिन फिर भी पहले से टैक्स चोरी की आदत पाल चुके, कुछ तंबाकू व्यापारी कर अपवंचन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण गत बीती रात फिर एक बार सामने आया। जब जीएसटी टीम ने छापा मारकर, कायमगंज बाईपास मार्ग पर ट्रांसपोर्ट चौराहा के निकट से तंबाकू लाद कर बाहर की मंडियों में बेचने के लिए जाने की फिराक में खड़े, दो ट्रकों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। जिस समय जीएसटी टीम ने छापा मारा। उस समय काफी तलाश के बाद भी बताया जा रहा है कि ट्रक पर चालक अथवा माल भेजने वाले व्यापारी या उसका कोई मुनीम आदि ऐसा व्यक्ति नहीं मिला। जो जानकारी दे सके की माल कहां भेजा जा रहा है और यह तंबाकू का माल जो दोनों ट्रकों में लोड कराया गया है। किस व्यापारी का है ,और किस जगह से माल उठाकर ट्रकों में लादकर यहां तक लाया गया। यह जानकारी न मिलने पर जीएसटी टीम ने दोनों ट्रकों को अपनी अभिरक्षा में लेकर मंडी समिति परिसर स्थित पुलिस चौकी ले जाकर खड़ा कर दिया। इसी समय जीएसटी टीम को तहसील पुलिया पुल गालिब से ट्रांसपोर्ट चौराहा की ओर आने वाले मार्ग पर लगे ,एक धर्म कांटे के पास से दो ट्रक यूकेलिप्टस लकड़ी से लदे हुए मिले। इन ट्रकों की भी सही जानकारी देने वाला कोई व्यक्ति टीम के सामने नहीं आया। तो टीम ने इन दोनों ट्रकों को भी अपनी अभिरक्षा में लेकर मंडी समिति परिसर स्थित पुलिस चौकी पर ले जाकर खड़े करवा दिए । जब इस संबंध में जीएसटी कार्यालय फर्रुखाबाद से फोन पर संपर्क कर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो फ़ोन नहीं लगा।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
-
घर में घुसे शातिर बदमाशों ने महिला को किया लहूलुहान
-
कूट रचित दस्तावेजों से तंबाकू व्यवसाई ने कराया जीएसटी में फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन
-
कर अपवंचना रोकने के लिए जीएसटी की 11 टीमों ने तंबाकू व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर की छापामार कार्यवाही, व्यापारियों में हड़कंप
-
गलत प्रपत्रों से रजिस्टर्ड कराई फर्जी फर्मो के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज ,एक जालसाज गिरफ्तार ,मुख्य आरोपी फरार
-
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb