Kaimganj news-चोरी की इस तरकीब का सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें देखा जा रहा है कि प्रोसेसिंग की गई तंबाकू के पैकेट बस में लादे जा रहे हैं
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
तंबाकू कारोबारी तथा इससे जुड़े अन्य व्यापारी जीएसटी की चोरी करने के लिए हर बार नया तरीका खोज ही लेते हैं । पहले ट्रकों द्वारा कायमगंज तंबाकू मंडी से तंबाकू बाहर भेजी जाती थी । कायदे से जो ट्रक नंबर एक में जाते थे । उसमें जीएसटी पैड होने के बाद मंडी शुल्क जमा करके सारी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद ही तंबाकू बाहर जाती थी । लेकिन कुछ लोगों ने इसमें एक तरीका अपनाया और बिना किसी कागज के चोरी छुपे ट्रकों द्वारा तंबाकू भेजी जाने लगी । जब इसकी जानकारी जीएसटी टीम को हुई । तो जगह चेकिंग होने लगी ।मामला पकड़ में आया तो किसी तरह निपट गया । कुछ लोगों पर कार्रवाई भी हुई । इसके बाद जीएसटी चोरी करने वालों ने अब एक नया तरीका अपनाया । जिसमें पिछले काफी दिनों से प्राइवेट रूप से चलने वाली डबल डेकर निजी बसों द्वारा तंबाकू को पैकिटों में भरकर जयपुर तथा दिल्ली के साथ ही अन्य मंडियों में आसानी से भेजा जा रहा है । एक बार में एक बस से औसतन 10 पैकेट ओरछा आदि तंबाकू से भरे हुए ले जाए जाने लगे हैं । इसकी एक बानगी उस समय सामने आई ‘ जब रेलवे रोड पर एक डबल डेकर बस में तंबाकू भरे पैकेट डिग्गी में भरे जा रहे थे । जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । हालांकि यह वीडियो किसने जारी किया और किस समय का है इसकी पुष्टि उनका समाचार चैनल* द एंड टाइम्स न्यूज़ *नहीं कर रहा है । इससे साफ हो रहा है कि बहुत बड़े पैमाने पर थोड़ा-थोड़ा करके हर रोज सैकड़ो पैकिट तंबाकू बाहर भेजे जा रहे हैं । इस चोर क्रिया से खुलेआम राजस्व को चूना लगाते हुए जीएसटी की चोरी की जा रही है । कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि यह तरीका भी किसी विभागीय जानकार ने ही यहां के तंबाकू कारोबारियों को बताया है । खैर जो भी हो लेकिन इतना तय है कि नियम कानून कुछ भी हो नंबर दो का काम करने वाले कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट।
द एंड टाइम्स न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb