KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद : –
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव झब्बूपुर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । इस गांव के निवासी दलसिंह पुत्र महेश सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेज कर कहा है कि कायमगंज क्षेत्र में वन विभाग में वनरक्षक के पद पर कार्यरत शिवेंद्र तोमर लकड़ी माफियाओं से मिले हुए हैं ।

इतना ही नहीं दलसिंह ने आरोप लगाते हुए शिकायत में कहा है कि यही वनरक्षक लकड़ी माफियाओं से मिलकर क्षेत्र में से आए दिन हरे-भरे विशालकाय वृक्षों को कटवा कर नेस्तनाबूत करते हुए धरा की हरियाली उजड़वा रहे हैं ।उसका कहना है कि एक ओर जहां जनप्रिय सरकार धरा को हरा-भरा बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण तथा वृक्षों के संरक्षण पर करोड़ों रुपया बजट व्यय करती है । वहीं वन विभाग का यह कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के विपरीत वृक्षों को कटवा कर उनका वजूद ही खत्म करने पर तुला हुआ है l दलसिंह का आरोप है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद वनरक्षक श्री तोमर बुरी तरह बौखला गए और वह मेरे घर आ धमके जहां उन्होंने मुझे लकडियों की आग में झोंक कर जला देने के साथ ही मुझे बुरी तरह धमकाते हुए कहा कि – की गई शिकायत वापस ले लो अन्यथा परिणाम अच्छा नहीं होगा । उसका कहना है कि कई बार उसे वनरक्षक फोन पर भी धमकी दे चुका है l शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी पीड़ा लेकर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद के पास पहुंचा था । जहां उसने वनरक्षक की करतूत बताते हुए मिल रही धमकियों के बारे में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए शीघ्र समय रहते समुचित कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है । भयभीत हुए शिकायतकर्ता का कहना है कि वह तो मानवीय फर्ज अदा कर रहा है । अब देखना यह है कि अपने कर्तव्यों से भटक कर वृक्षों को उजड़वाने वाले वनरक्षक के विरुद्ध वन विभाग या प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा । उसने यह भी कहा कि उसे उम्मीद है कि पुलिस अधीक्षक अवश्य कोई आवश्यक कार्रवाई वनरक्षक के विरुद्ध करेंगे l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb