अलग-अलग परिस्थितियों में चार ने खाया विषाक्त पदार्थ- हालत गंभीर

Picsart 23 02 15 18 24 23 762

कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 फरवरी 2023
अलग-अलग परिस्थितियों तथा अपने निजी कारणों से खिन्न होकर 4 लोगों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने का असफल प्रयास किया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी जहर पीड़ितों के परिजन उन्हें उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पम्मी नगला निवासी रामू पुत्र दीपचंद का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। इसके बाद बीती देर शाम उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वही कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपड़ी निवासी 25 वर्षीय रोहित पुत्र रामअवतार तथा थाना कस्बा कंपिल क्षेत्र के मोहल्ला मांझगांव निवासी 17 वर्षीय शहबाज पुत्र हारिश एवं थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम रामापुर निवासी सत्यराम के 28 वर्षीय पुत्र रवि ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। किसी ने घरेलू कलह एवं किसी ने परिवार में हुए झगड़े को लेकर जहर का सेवन किया। वही सभी के परिजनों ने गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच एवं प्रथम उपचार के बाद सभी जहर पीड़ितों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार जहर पीड़ितों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes