KAIMGANJ NEWS सरकारी अस्पताल में बढ़ रही गंदगी से फैल रही दुर्गन्ध

Picsart 25 04 05 15 14 34 347

KAIMGANJ NEWS- शौचालय तथा मूत्रालय के बाहर की फर्श तक फैली गंदगी से बदल गया लगे टायल का रंग
– अभी कुछ दिन पहले ही सीएमओ ने दिया था साफ सफाई का निर्देश किन्तु इस पर भी जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
निशुल्क एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए शासन विभिन्न कार्यों के लिए भारी भरकम बजट स्वीकृत कर जनहित में इसका व्यय करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश तो देता है । किन्तु नौकरशाही की लापरवाही सरकारी आदेशों पर भारी पड़ जाती है । जिसके कारण जनसामान्य को उपेक्षाओं का दंश झेलना पड़ता है । खैर जो भी हो आइए देखें सामु० स्वा० केन्द्र की बदहाल साफ सफाई व्यवस्था की तस्वीर – : जनस्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यह कायमगंज का सरकारी अस्पताल बहुत जरूरी है । यहां हररोज ओपीडी तथा प्रसव आदि के लिए लगभग 5 सौ से 6 सौ तक मरीज स्थानीय के अलावा जिला बदायूँ – अलीगंज (एटा) पटियाली (कासगंज ) आदि बाहरी जनपदों के क्षेत्र से भी आते हैं । किन्तु इस अस्पताल में बढ़ रही गंदगी से फैल रही दुर्गन्ध से सभी परेशान हो नाक पर रुमाल या कपड़ा लगाने को मजबूर होते देखे जा रहे हैं । पूरे अस्पताल परिसर में बजबजाती नालियां जगह जगह फैला कूडा कचरा साथ ही कई स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर जैसी उभरती तस्वीर से स्पष्ट हो रहा है कि स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही है । व्याप्त गंदगी के कारण जो मरीज मर्ज की दबा लेने आता है – वह एक और नई बीमारी का शिकार होने की संभावना से भयभीत हो – व्यवस्था को कोसता हुआ वापस लौटता है ।
– इनसेट : –
शौचालय तथा मूत्रालय से निकलती बदबू फैल रही बाहर तक
कायमगंज : –
सरकारी अस्पताल कायमगंज में बने शौचालय तथा मूत्रालय में गंदगी का आलम यह है कि अन्दर लगी सीट से लेकर पूरी फर्श इस तरह गंदी है जिस पर गंदगी की बदबूदार चादर सी विछ गई है । यहां तक की सामने फर्श के टायल तक का रंग बदल चुका है । इन संसाधनों के दरबाजे भी टूटे है । जिससे वहां आने वाले मरीजों को तो परेशानी उठानी ही पड़ती है पडोस के कक्षों में बैठकर ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी भी परेशान रहते हैं ।
– इनसैट : –
सीएमओ के निर्देश पर भी नहीं दिया गया ध्यान
कायमगंज : –
अभी चंद रोज पहले ही मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपने निरीक्षण के समय इस अस्पताल में व्याप्त गंदगी को देखकर नाराजी व्यक्त की थी । उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर सहित शौचालय मूत्रालय एवं नालियों और अस्पताल के सभी कक्षों की सही ढंग से साफ सफाई कराने का निर्देश भी दिया था । लेकिन जिम्मेदार नौकरशाही की लापरवाही सीएमओ के निर्देश एवं स्वच्छ भारत मिशन के संदेश . दोनों पर भारी पड़ती दिखाई दी । संभवतः यही कारण रहा होगा कि आज तक यह सरकारी अस्पताल साफ सफाई ना होने से मरीजों एवं तीमारदारों यहां तक की ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित रूप से और नई बीमारियां परोसने की संभावना पैदा कर रहा है ।
इनसैट : –
क्या बोले अस्पताल अधीक्षक
कायमगंज : –
अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि अस्पताल में मात्र एक ही सफाई कर्मचारी है । उसके भी पैर में चोट लगी है । इसलिए साफ सफाई में दिक्कत हो रही है । व्यवस्था कर सफाई कराने का प्रयास किया जायेगा । किन्तु कब तक इसका कोई संतोषजनक उत्तर शायद अधीक्षक के पास नहीं था । जबकि गंदगी और बदबू अस्पताल की समस्या बन चुकी है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes