खाद्य सुरक्षा टीम ने छापामारी कर भरे सैंपल, किए खाद्य सामग्री के पैकेट सीज

Picsart 23 03 03 17 55 36 061

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 मार्च 2023
खाद्य सुरक्षा टीम ने कायमगंज में 5 दुकानों पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान टीम ने बेसन लड्डू, जूस तथा नमकीन के सैंपल भरे एवं नमकीन के 70 पैकेट सीज किए।
Picsart 23 03 03 17 54 45 257

होली के त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा सक्रिय नजर आ रही है। पूरे जिले में ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप है। आज शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम कायमगंज पहुंची। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय, अरुण कुमार, डॉ० शैलेंद्र राव , आशीष कुमार वर्मा एवं नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने सबसे पहले जटवाड़ा रोड पर स्थित रौनक कन्फेक्शनरी की दुकान पर छापा मारा। यहां से मैंगो जूस, लड्डू, बेसन आदि के के नमूने भरे। इन्हीं के पड़ोस में हिमांशु भारद्वाज ,कन्हैया गुप्ता, बृजेश सक्सेना, की दुकान पर से नमकीन फाइव स्टार पोला नमकीन के पैकेट बेसन आदि का नमूना लिया, वही पोला नमकीन के 70 पैकेट सीज किए। इसके बाद टीम गोलू किराना स्टोर गल्ला मंडी चौराहा पहुंची। जहां पर मैदा आदि का सैंपल भरा गया। इस छापामार कार्यवाही से जहां मिठाई की ज्यादातर दुकानदार ,दुकानें बंद कर भाग निकले। वही कच्ची घानी सरसों का तेल आदि की दुकानें भी बंद नजर आई। खाद्य सुरक्षा टीम कायमगंज में आने की खबर जैसे ही फैली वैसे मिलावट खोर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। बताते चलें कायमगंज में पिछले लंबे समय से मिलावट खोरी का धंधा जोरों से चल रहा है। जिसके चलते जहां एक तरफ इन मिलावट वाली चीजों से लोगों को परेशानी होती है। वहीं सेहत से भी खिलवाड़ होता नजर आता है। होली आदि त्योहारों पर ज्यादातर इस तरह के सामान अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता वाला बताकर बेच देते हैं। ऐसा करके वे खुद तो धन कमा लेते हैं। लेकिन लोगों के स्वास्थ्य से खुला खिलवाड़ करके यह मिलावट खोर खाद्य सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन भी करने से बाज नहीं आते हैं । जन सामान्य का कहना है कि जिस तरह आज टीम ने छापामार कार्यवाही की। इस तरह की कार्यवाही महीने में कम से कम चार या पांच बार लगातार क्रमानुसार होती रहनी चाहिए।
ब्यूरो चीफ= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes