KAIMGANJ NEWS – तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के खुले डाला तथा झूलती जंजीर की चपेट में आने से वाइक चालक की हालत गंभीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में पाँच लोग घायल हो गए । इनमें से बाइक सवार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है । जनपद जालौन के इंद्रानगर निवासी रामजीवन, जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी रामसिंह यादव उर्फ रामू पुत्र मलिखान सिंह तथा क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी रिंकू, मीरगंज निवासी रामवीर का 13 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार व नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी नाज़िम घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ चार का उपचार कर हालत सामान्य बता कर उनके घरों को भेज दिया गया । वहीं रामसिंह उर्फ रामू का घायल अवस्था में नाक से निकल रहा रक्त बंद ना होने पर उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया । बताया गया कि रामू किसी काम से वाइक द्वारा कायमगंज आ रहा था । उसी समय ग्राम पपड़ी मिलिकिया के सामने चालक लापरवाही के साथ तेज रफ्तार से लहराती हुई स्थिति में ट्रैक्टर दौड़ाता हुआ अचानक ही आ गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली का डाला खुला था तथा मोटी जंजीरे झोके के साथ झूम रही थी । अचानक उछलती जंजीर और खुले डाला की चपेट में आकर वाइक उलझ कर उछली – वैसे ही वाइक चालक रामू दूर जा गिरा । जिससे उसके सिर चेहरे वा नाक एवं हाथ में काफी चोटें आई हैं । हाथ एवं नाक की हड्डी फैक्चर होने से खून आना बंद नहीं होता देख उसे तुरंत रेफर किया गया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb