KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद।
नईबस्ती रोड स्थित एक मकान में ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। आग इतनी तेज थी कि ऊपरी मंजिल की खिड़कियों से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।

क्षेत्र के कुंवरपुर इमलाख गांव निवासी हुमैर अपने परिवार के साथ नईबस्ती रोड स्थित ओमदत्त शाक्य के मकान में ऊपरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं। सोमवार को वह किसी काम से बाजार गए थे, जबकि उनकी पत्नी दरक्षा अपने मायके सैदपुर में बच्चों के एडमिशन के लिए गई थीं। इसी दौरान उनके घर में अचानक आग लग गई। जब मकान की ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं तो आसपास के लोग दहशत में आ गए और शोर मचाने लगे। पड़ोसियों ने तुरंत हुमैर को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही हुमैर दौड़ते हुए घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि कमरे में आग भयानक रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बिजली की सप्लाई काट दी और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में समर पंप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर, फर्नीचर, कपड़े और लगभग दस हजार रुपये नकद जलकर खाक हो चुके थे। घटना के बाद हुमैर की पत्नी दरक्षा को जैसे ही जानकारी मिली, वह रोते-बिलखते घर पहुंचीं। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। हुमैर ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की मांग की है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb