Kaimganj news-आग बुझने के बाद आई दमकल गाड़ी, फिर उठी फायर स्टेशन की मांग
कायमगंज। फर्रुखाबाद
नगर स्थित सेंट्रल बैंक के सामने घनी आबादी में पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे नकदी समेत लाखों का पेंट का सामान जल कर राख हो गया । घटना से हडकंप मच गया। तीन घंटे बाद आग बुझ सकी। आग बुझने के बाद दमकल गाड़ी आ पाई। लोगो ने फिर फायर स्टेशन की मांग की है।
नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी जयसिंह गंगवार की जनता पेंट के नाम से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के ठीक सामने दुकान है। मंगलवार की रात उन्होंने रोज की तरह दुकान बंद की और वह अपने घर चले गए। देर रात करीब 11 बजे उनके दुकान के पड़ोसी अपने घर के बाहर कुछ लोगो के साथ पटिया पर बैठे थे। अचानक उनकी नजर पेंट की दुकान पर पड़ी, जिसमें धुंआ उठ रहा था। यह देख सभी भौचक्के रह गए। उन्होंने तुरन्त दुकान मालिक जयसिंह को जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर जैसे ही खोला तो दुकान के अंदर आग का गोला बनकर बाहर निकला। लोग बच गए। दुकान धू धू कर जलने लगी। चीखपुकार मच गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौडे। किसी ने बाल्टी से पानी लिया तो कोई किसी ने समर चलाकर पानी डाला। आग की सूचना कोतवाली पुलिस, फायर विग्रेड, नगर पालिका प्रशासन को दी गई। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। नगर पालिका से दो पानी से भरे टैंकर पहुंचे। जहां सभी ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी बिकराल थी कि पानी का भी कोई असर नहीं हुआ। दुकान में आग बुझाने के लिए लोगो के पसीने छूट गए। त्योहार के कारण दो दिन पहले ही उसमे पेंट से संबंधित माल मंगवाया था जिसमें थिनर भी था। आग इतनी बिकराल थी ऊपर हिस्से में करीब दस मीटर व दुकान के सामने 15 मीटर तक आग का गोला बन रहा था। हाल यह था 30 मीटर तक किसी की जाने कह हिम्मत नहीं हो रही है। युवको ने अपने ऊपर गीला अगौछा डालकर दुकान के अंदर पानी डाला तब जाकर आग कुछ आग बुझ सकी। तभी दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाया। पानी के प्रेशर का असर न होने पर उन्होंने फोम केमिकल का प्रयोग किया। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी बिकराल थी लोगो के पसीने छूट गए। आसपास के दुकानदार व आसपास के लोग परेशान हो गए। सभी बाहर निकल गए। दुकानदार के पुत्र सुधांशू गंगवार ने बताया 20 से 25 हजार की नकदी के अलावा आठ लाख का पेंट आदि से संबंधित सामान जल गया। लोगो ने एक बार फिर फायर स्टेशन की मांग की है और कहा मुख्यालय से दूरी बेहद है। जब तक दमकल गाड़़ी आती है तब तक नुकसान हो जाता है।
इनसेट
आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता
कायमगंज।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया उन्हे 11 बजकर 28 मिनट पर सूचना दी गई है। कायमगंज मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पड़ता है। बिकराल आग की सूचना पर तीन गाड़िया भेजी गई थी। वह स्वयं भी पहुंचे। फोम केमिकल का प्रयोग कर आग को बुझाया गया है। फिलहाल आग के कारण का सही कारण नहीं पता चल सका है। बैटरी इंर्वेटर से संभावना व्यक्त की जा रही है। गृहस्वामी ने बताया कि वह बैटरी घर से चार्ज करके लाते है। वही जलाते थे।
इनसेट
आग पास की दुकानों में फैल सकती थी
कायमगंज। फर्रुखबाद
मुख्य बाजार पृथ्वीदरवाजा में पेंट की दुकान में लगी भीषण आग से लोग सहम गए। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी बिकराल थी कि यदि समय रहते काबू न पाया जाता तो आसपास के दुकानों में भी फैल सकती थी।
इनसेट
कायमगंज।
इनसेट
बिकराल आग ने बंच केबल को लिया चपेट में, धू धू कर जली
कायमगंज।
पेंट की दुकान में बिकराल आग से दुकान के सामने से निकली बंच केबल में आग लग गई। फौरन बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति कटवाई गई। उसके बाद बंच केबल पर भी पानी डाल कर आग बुझाई गई।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb