KAIMGANJ NEWS फूस के रसोई घर में लगी आग अंदर रखा था सिलेंडर , गनीमत रही सिलेंडर फट नहीं पाया

IMG 20240402 WA0091

KAIMGANJ NEWS-हल्की सी गैस लीक होते ही आग की लपटों से घिरे गैस सिलेंडर को बाहर निकाल ग्रामीणों ने बुझाई आग

-घनी आबादी के बीच वाले स्थान पर आग लगने से पूरे गांव में मच गई अफरा तफरी
कायमगंज /फर्रुखाबाद 3 अप्रैल 2024
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर में आज दिन के लगभग 3:00 बजे घास फूस से बने एक रसोई घर में आग लग गई । नजारा भयानक स्थिति की ओर जाता दिखाई दे रहा था ।
ग्राम अलियापुर निवासी हरिश्चंद्र जाटव पुत्र स्व० नत्थूलालजाटव के घर से आज मंगलवार को दिन के लगभग 3:00 बजे धुँए का गुब्बार अचानक बहुत तेजी से आकाश की ओर उठता दिखाई दिया । साथ ही आग की लपटें भी दिखाई दे रही थी । यह देखकर तथा आग लगने से जली वस्तुओं की गंध आने से पड़ोसी भौंचक्के के रह गए ।उन्होंने तेजी से आवाज लगाकर पूरे गांव को इस घटना से अवगत कराने का प्रयास किया । जैसे ही लोगों को पता चला कि आग लगी है । ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे । उस समय रसोई गैस की गंध आती हुई महसूस हुई । घटना के समय गृह स्वामी हरिश्चंद्र जाटव तथा उसकी पत्नी घर पर नहीं थे । वह कहीं बाहर गए थे । घर पर केवल उसकी पुत्र वधू तथा छोटे-छोटे बच्चे ही मौजूद थे । ग्रामीणों के पूंछने पर रोते हुए बच्चों तथा घर पर मौजूद महिला ने कहा कि जिस झोपड़ी में आग लग गई है । उसी में बड़ा वाला मेरा गैस सिलेंडर भी रखा है । इतना सुनते ही एक बार वहां खड़े लोगों में दहशत व्याप्त हो गई । लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत से काम लेते हुए पड़ोस के दो मंजिला मकान से समर चलाकर पानी की बौछार करना शुरू कर दिया । इसी के साथ भीड़ में से एक दो लोगों ने बोरा पानी में भिगोकर हाथ में लिया और जल रही तेज आग की परवाह न करते हुए दीवार के सहारे से जाकर हल्का सा गैस रिसाव कर रहे गैस सिलेंडर को बाहर निकाल कर फेंक दिया । और इसके तुरंत बाद उसके ऊपर पानी से भीगा बोरा डालकर , वहीं लगे हैंड पाइप के नीचे रखा और तेजी से पानी चला कर सिलेंडर में आग लगने से बचा लिया । साथ ही उन्होंने गैस सिलेंडर के ऊपरी भाग में लगे नोजल वोल्ट को कसकर टाइट कर दिया। जिससे गैस रिसाव बंद हो गया । ग्रामीणों ने मिट्टी पानी की बौछार करके आग पर भी काबू पा लिया । जब तक आग बुझाई जा सकी तब तक झोपड़ी जल कर राख हो गई थी । उसके अंदर रखा सोफा कुछ कपड़े तथा खाने पीने की वस्तुएं जलकर नष्ट हो चुकी थी l
इनसैट,
लगी आग रिसाव करते गैस सिलेंडर की घटना से एक बारगी तो पूरे गांव अलियापुर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया । जिस घर में आग लगी वह स्थान गांव के बीच में घनी आबादी के मध्य स्थित है । गनीमत रही की गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पहले ही लोगों ने हिम्मत जुटाकर जलती हुई आग से बाहर निकलते हुए उसे सुरक्षित कर लिया । यदि कहीं ब्लास्ट हो जाता तो पड़ोस के घरों को भी जद में ले लेता ।ऐसी स्थिति में काफी धन जन की हांनि हो सकती थी । लेकिन बहुत कुछ नुकसान होने से बच गया । इसी बीच लोगों ने लगभग 1 किलोमीटर दूर पड़ोसी गांव में स्थित इंडियन गैस सिलेंडर वितरक एजेंसी को फोन से सूचित किया । वहां से कुछ कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे । उन्होंने फिर एक बार उस गैस सिलेंडर को चेक करके बताया कि अब कोई खतरा नहीं है । तब जाकर पूरी तरह से ग्रामीण संतुष्ट हुए l
इनसैट : –
वैसे तो हरिश्चंद्र को आवास योजना से मिला आवास भी बना है । जो इसी घटनास्थल वाले परिसर में स्थित है । लेकिन फिर भी परिवार के सदस्यों की संख्या को देखते हुए अपना काम चलाने के लिए आंगन में दीवार के सहारे झोपड़ी बनाकर इससे भी काम चलाते थे l आज इसी झोपडी में किसी अज्ञात कारण से आग लग गई लेकिन संयोग से कोई बडी घटना होने से किसा तरह बच गई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes