KAIMGANJ NEWS क्षेत्र की समस्याओं पर किसान यूनियन नाराज ब्लाक कार्यालय में उठाई आवाज,

IMG 20250916 WA0386

KAIMGANJ NEWS –परिसर में किसान भवन बनवाने की रखी मांग
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
गांव की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन नाराज दिखी। उन्होंने कई समस्याएं उठाई और समाधान की मांग की।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां किसान नेताओं ने कहा कई परिषदीय स्कूलों का हाल बेहाल है। वहां न ही शिक्षण कार्य मिल रहा है न ही पौष्टिक भोजन। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। मनरेगा योजना का सही लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शौचालय बनवाने में अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी बनाई गई है, पाइप लाइन बिछाई गई है। इससे ग्रामीण को दिक्कत है। वहीं पाइप लाइन टूट गई है जिससे हालात बदतर हो गए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि परिवार रजिस्टर में नाम जुड़वाने के नाम पर दो सौ रुपए प्रति यूनिट लिया जा रहा है। इसके बाद भी चक्कर लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना का लाभ आम आदमी तक नहीं पहुंच रहा हैं। शिकायते करने पर भी जिम्मेदारों द्वारा समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर गांव में सफाई कर्मी तैनात हैं। लेकिन सफाई कार्य नहीं हो रहा है।
किसान नेताओं ने ब्लाक परिसर में किसान भवन बनवाने की मांग की। इस संबंध में किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अली कायम ,राजू, संजीव कुमार, किशनपाल, कुलवीर सिंह, रिजवान अली, मुकेश शर्मा, सेवकराम, पेशकार, सज्जाद कुमार, सूरज सिंह, गयास सिंह, गोविंद सिंह, विनीता, वीरेंद्र शाक्य, अरविंद कुमार, माया, नवाब सिंह, रणवीर सिंह, इश्तियाक खा, शहरोज अली, हरीमोहन आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes