Kaimganj news –किसान नेताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप ढाई घाट मेला सहित उठाई अन्य समस्याएं

Picsart 24 02 07 21 54 04 823

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 7 फरवरी 2024

किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी ब्लॉक परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने विरोध स्वरूप जमकर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने शमशाबाद क्षेत्र में लगने वाले ढाई घाट गंगा मेला के साथ ही किसान हितों से जुड़ी अन्य समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर तत्काल निराकरण की आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा धर्मपुर ग्राम पंचायत में आज तक पक्की नाली नहीं बनी है। खडंजा ध्वस्त हो चुका है। आने जाने के मार्गो पर पानी भरा है। नालियों में कूड़ा पड़ा है। इसे हटाया जाए। शमसाबाद के ढाईघाट मेला में जोशी व दुकानदारों से तीन सौ से पांच सौ रुपए प्रति मीटर स्थान का लिया जा रहा है। स्नानघर व शौचालय बेहद कम बनाए गए है । जिन्हे बढ़ाया जाए। किसान नेताओं ने कहा स्वच्छता अभियान की मेले में धज्जिया उड़ाई जा रही है। सफाई कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिल का क्षमता विस्तार किया जाए। गन्ने का बकाया भुगतान जल्द किया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि शमसाबाद में डा. शिवप्रकाश की तैनाती ललितपुर व डा. सुनीता की तैनाती हरदोई में है। इसलिए सीएचसी में सरकारी आवास खाली कराया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि आवारा अन्ना मवेशियो को गौशाला में भिजवाया जाए। इस दौरान किसा नेताओं ने खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार पांडेय को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के दौरान वरिष्ठ किसान नेता राजबहादुर राजपूत, संजय गंगवार, विजय सिंह यादव, श्रीपाल, पूजा, धन सिंह यादव, विजय सिंह, जोगेंद्र सिंह, बिहारीलाल, सत्यपाल, सलमान अहमद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes