Kaimganj news –कायमगंज ।
परिवार की मुखिया वृद्ध महिला की मौत से परिवार के सभी लोग खासे परेशान हो उठे । मृतका कंपिल क्षेत्र के गांव सुजातपुर निवासी वद्वा श्यामादेवी की अचानक हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन वृद्धा को लेकर अस्पताल पहुंचे । लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने देखने के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया । वृद्धा की मौत से गमगीन हुए परिजन विलख -विलख कर रो रहे थे ।
(2 )
छत से गिरकर घायल
कायमगंज
कायमगंज क्षेत्र के गावं बराबिकू निवासी खुशबू छत से असंतुलित हो कर गिर गई । घायल अवस्था में उपचार के लिए नगर स्थित सीएचसी लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है ।
(3 )
छिपकली गिरा दूध पीने से बिगड़ी तबीयत
कायमगंज
क्षेत्र के गांव भटासा निवासी खुशनूर के घर पर दूध उवल रहा था । दूध में छिपकली गिर गई ।जिसकी जानकारी न हो पाने के कारण उनके दो वर्षीय पुत्र अब्दुल को दूध दे दिया गया। दूध पीने के बाद बच्चे की हालत बिगड गयी । तब शक होते ही दूध का भगौना देखा गया तो उसमें छिपकली पड़ी मिली । यह देख परिजन बच्चे को उपचार के लिए नगर स्थित सी एच सी लेकर पहुंचे जहां उपचार जारी था ।
(5 )
ग्रामीण ने पीया जहर हालत गंभीर
कायमगंज।
थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला खोटा निवासी मुन्ना ने संदिग्ध हालात में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । परिजन इलाज के लिए सीएचसी लाए।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जहर पीडित को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb