KAIMGANJ NEWS एमएससी छात्र से 20 हजार की रंगदारी! इंकार पर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Picsart 25 08 29 18 31 04 622

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एमएससी के छात्र से 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस को आखिरकार मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
श्याम नगरी गंगा दरवाजा निवासी छात्र ध्रुव गुप्ता ने अपनी तहरीर में बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ पारिवारिक कारोबार में भी सहयोग करता है। आरोप है कि प्रेमनगर चिलौली निवासी विजय राजपूत, जिस पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, लंबे समय से उसे निशाना बना रहा है।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी कच्ची शराब के अवैध कारोबार में लिप्त है। हाल ही में पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के बाद उसे शक है कि वीडियो छात्र ने बनाया था। इसी शक के चलते वह छात्र को लगातार प्रताड़ित कर रहा है।
रोजाना वसूली और धमकियों का आरोप
छात्र ने आरोप लगाया कि आरोपी कई बार रास्ता रोककर जबरन पैसे छीन चुका है और ऑनलाइन भी 1000-2000 रुपये की मांग करता रहा है। इतना ही नहीं, पीड़ित ने अपने ही चाचा अजय गुप्ता पर भी आरोपी के साथ मिलकर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है।
रास्ते में घेरकर मांगे 20 हजार
कुछ दिन पहले मामला तब और गंभीर हो गया जब विजय राजपूत अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ छात्र को रास्ते में घेर लिया और 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पहले भी कर चुका था शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित ने बताया कि वह पहले भी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। इससे परेशान होकर उसने अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर से न्याय की गुहार लगाई।
एडीजी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
आखिरकार उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने विजय राजपूत और उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes