Kaimganj news–तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Picsart 23 08 03 23 35 47 191

Kaimganj news -रेवन्यू बार एसोशिएसन ने एसडीएम से कहा, हल न हुई समस्याएं तो करंगे आंदोलन-
कायमगंज / फर्रूखाबाद,03 अगस्त
भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने हुंकार भरी और तहसील में समस्याए उठाई।
इस दौरान रेवन्यू बार एसोशिएसन ने एसडीएम को ज्ञापन सौप समस्याएं हल कराने की मांग की।
तहसील के रेवन्यू बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि एक ही पटल पर 5 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण शासन द्वारा निर्धारित स्थानांतरण की नीति के तहत किया जाए। वकीलों ने कहा उनके पटल का भौतिक सत्यापन किया जाए। धारा 38, धारा 24, धारा 30 की उप धारा 2 की पत्रावलिओ में राजस्व निरीक्षकों के द्वारा 2 वर्ष से अधिक समय से रिपोर्ट न लगाना तथा बंटवारे की फाइले धारा 116 में क्षेत्रीय लेखपालों के द्वारा कुरे दाखिल न करना, जिससे मुकदमों में समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वकीलों ने कहा मुकदमों की फाइलों में फाइनल बहस हो जाने के बाद 14 दिन तक आदेश न होना। संबंधित कर्मचारी व पीठासीन अधिकारियों के द्वारा पिछली तारीखों में आदेश करना और पत्रावली को अधिवक्ता को समय से न दिखाना, जिसके लिए संबंधित कर्मचारी अधिकारियों से मोटी रिश्वत के रूप में वसूलते हैं। हर पटल पर एक-एक दो-दो प्राइवेट मुंशी संबंधित कर्मचारी रखे हुए है। जो लोकल के रहने वाले हैं। इससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। वकीलों ने कहा इस समस्याओं पर कार्यवाही की जाए, ताकि तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी कम हो सके और गरीब बादकारी पर किसानों का उत्पीड़न कम हो सके। वकीलों ने कहा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी विभागीय कार्यवाही की जाए। जिससे शासन की मंशा पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा यदि इन समस्याओ का निस्तारण 7 दिन में पूरी तरह न हुआ तो अधिवक्ता हड़ताल व धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इस अवसर पर महासचिव अवनीश कुमार गंगवार, कैलाश चंद्र, माधव शुक्ला, सुदेश कुमार, अनोखेलाल शाक्य, विमल कुमार, अवधेश कुमार, नीरज सिंह, इंद्रेश कुमार, रविंद्र शाक्य, कर्मवीर यादव, प्रदीप कुमार,रामनरेश, विनीत कुमार सक्सेना, दीपक कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार, कुमारी विनीता आदि वकील मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes