भू- माफियाओं से सांठगांठ के आरोप सहित अन्य समस्याओं पर चिंता व्यक्त कर भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

IMG 20230410 WA0019

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 अप्रैल 2023

जब किसी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी पर माफियाओं से मिलीभगत होने के आरोप लगने लगें ,तो ऐसे में आमजन के बीच तरह-तरह की चर्चाओं के बाजार गर्म होने लगते हैं। खैर जो भी हो आज ऐसा ही एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है । जिसमें भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति ) द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कायमगंज को सौंप कर आशा की गई है कि बे मांग पत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचा देंगे।
ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि एसडीएम कायमगंज द्वारा भू- माफिया महावीर, राजबहादुर पुत्रगण रघुवीर, जवाहर पुत्र सोहन, लक्ष्मी नारायण पुत्र राधेश्याम आदि से सांठगांठ करके कमलेश राजपूत पुत्र रामशरन निवासी ग्राम अरियारा थाना व तहसील कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की गाटा संख्या 3161 वाली जमीन पर खड़ी फसल को कटवाया जा रहा है। किसान नेताओं ने मांग करते हुए कहा है कि इस भूमि पर खड़ी फसल भूस्वामी कमलेश की है। इसलिए काटी जा रही फसल को रोककर यह फसल कमलेश को ही दिलाई जाए। साथ ही उन्होंने इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की भी मांग की है। प्रमाण के लिए किसान नेताओं ने राजस्व टीम द्वारा पूर्व में की गई पैमाइश जांच आख्या की छाया प्रति भी संलग्न करते हुए हकीकत को उजागर करने का प्रयास किया है। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर ग्राम झब्बूपुर में ग्रामीणों के ऊपर लगाए गए जुर्माने के नोटिस को गलत बताते हुए यह जुर्माना राशि अवैध काम करने वाले कर्मचारियों से ही वसूल कर, उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। वही क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी निर्मला देवी पत्नी यादराम के खाता संख्या पर पिंकी देवी पत्नी प्रेमचंद निवासी बराबिकू का आधार कार्ड लिंक करने वाले अधिकारी को तत्काल बर्खास्त कर कानूनी कार्यवाही के दायरे में लाने की तथा विद्युत विभाग का ही कारनामा उजागर करते हुए कहा है कि थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव गोदाम नगला मजरा सुल्तानपुर निवासी सत्यवीर पुत्र मोहनलाल ने कभी भी कोई विद्युत कनेक्शन न तो लिया और नहीं इसके लिए आवेदन किया तो फिर कनेक्शन कटवाने का भी आवेदन भला वह कैसे देते। पूरा फर्जीवाड़ा कर विद्युत विभाग ने इनके नाम कनेक्शन दर्शा कर और फिर उसको कटवाने की फर्जी औपचारिकता दिखाकर लगभग 74000 रुपए की भारी भरकम धनराशि वाला नोटिस भिजवाया है। इस नोटिस को तत्काल वापस ले निरस्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन के अंतिम बिंदुओं में कहा गया है कि भू- माफियाओं वाले प्रकरण को यदि शीघ्र ही सुलझाया नहीं गया तो उनके संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता स्वयं फसल कटाई करेंगे। किसी भी प्रकार की शांति भंग या अन्य कोई बाधा उत्पन्न होती है। तो इसके लिए एसडीएम कायमगंज ही जिम्मेदार होंगे। इसी तरह विद्युत विभाग को भी चेतावनी देते हुए समस्या समाधान की मांग की गई है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो बे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को भी बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन अवसर पर स्वयं( पीड़ित) संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कमलेश राजपूत एवं जिला महामंत्री सुनील कुमार ,जिला प्रभारी गिरीश चंद्र शाक्य, चंद्र सिंह जाट, सत्यवीर, श्री कृष्ण, रवि शाक्य, अजीत कुमार शाक्य, दीपक कुमार आदि पदाधिकारी तथा संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes