Farrukhabad news-मतदान वाले दिन चलने वाले वाहनों की संख्या तथा अनुमति सहित अन्य शर्तों का भी करना होगा पालन
फर्रुखाबाद 9 मई 2024
जिलाधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक में सम्मिलित हुए सभी राजनैतिक दलों, निर्दलीयों तथा प्रत्याशी प्रतिनिधियों को मतदान वाले दिन पालन करने वाले नियम तथा कायदे बताए गए । बैठक कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित हुई । बैठक के दौरान उपस्थित प्रत्याशियों तथा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर बीके सिंह ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद के लिए 13 मई को मतदान होगा । इसलिए 11 मई शाम 6:00 बजे से ही प्रचार कार्य बंद हो जाएगा और इसी के साथ मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होने के 48 घंटे पूर्व ही बाहरी सभी व्यक्तियों को जिला छोड़कर बाहर जाना होगा । उन्होंने स्पष्ट जानकारी देते हुए कहा कि मतदान वाले दिन जो वाहन प्रयोग में ले जाएंगे । उनकी परमिशन अलग से लेनी होगी । डीएम ने कहा कि एक वाहन एक प्रत्याशी के लिए प्रयोग में लाने की ही अनुमति होगी । इसके अलावा हर प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता एवं लोकसभा क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तर पर भी एक – एक वाहन प्रयोग किया जा सकता है । किंतु इन वाहनों के लिए भी परमिशन लेना आवश्यक होगा । स्पष्ट करते हुए बताया गया कि उपयोग में लाए जाने वाले एक वाहन (कार ) में ड्राइवर सहित कुल पांच व्यक्ति ही बैठ कर क्षेत्र में भ्रमण कर सकेंगे| बैठक में बताया गया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी । जबकि सभी प्रत्याशियों को अपने बस्ते पोलिंग बूथ से निर्धारित 200 मी० की दूरी पर ही लगाने होंगे।
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb