Kaimganj news विद्युत संविदा कर्मियों ने रिटौल में दिया धरना, मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने समझा बुझाकर कराया समाप्त

Picsart 23 05 29 19 28 02 265

Kaimganj news कायमगंज/फर्रूखाबाद 29 मई 2023
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मचारियों ने छः सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। तहसीलदार करमवीर सिंह ने उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
जिलाध्यक्ष रामकिशन व जिलामहामंत्री विष्णु के नेतृत्व में ग्राम रूटोल स्थित विद्युत उपकेन्द्र परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार करमवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि डिवीजन कायमगंज में कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को मे0इंटर प्राइजेज के द्वारा माह नवम्बर 2022 से अप्रैल 2023 तक ईपीएफ तथा मार्च व अप्रैल 2023 तक का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। उपकेन्द्र हजियांपुर के स्व0 विपिन कुमार लाइनमैन को दुर्घटनाबीमा पांच लाख रूपया अभी तक नहीं दिया गया है। उपकेन्द्र वरझाला के श्रीकृष्ण पोल से गिर गए थे जिनके उपचार में ढाई लाख रूपया खर्चा आया था। उन्हें कम्पनी द्वारा कोई सहायता नहीं दी गई। उपकेन्द्र शमसाबाद में लाइनमैन प्रमोद कुमार का 2022 से भुगतान नहीं किया गया। अक्टूबर व नवम्बर 2022 में कम्पनी के द्वारा कुशल को 10474 के स्थान पर 10354 व अकुशल को 8400 के स्थान पर 8303 का ही भुगतान किया गया। उपकेन्द्रो पर परिचालक सहायको को हटा दिया। बिजली घर पर रात्रि में उपकेन्द्रों में परिचालक अकेले ड्यूटी कर रहे हैं। जिसके कारण परिचालक को काफी समस्या होती है। यदि कम्पनी द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आउटसोर्सिंग कर्मचारी पुनः धरने पर चले जाएगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी कम्पनी व शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर दिनेश कुमार,मुईनुद्दीन,शुभम गुप्ता,ऋषभ तिवारी,पंकज कुमार,सुनील कुमार,मोनू राजपूत,सन्दीप कुमार आदि आउटसोर्सिंग कर्मचारी धरना में उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes