Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 20 अप्रैल 2023
इन दिनों भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 12 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है। आदमी के साथ भीषण गर्मी में जानवर भी बेहाल हैं। जानवर प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। चिलचिलाती गर्मी ने जनजीवन प्रभावित किया है। लोग दिनभर गर्मी में पसीने से तर-बतर होकर झुलसने को मजबूर हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तापमान अंकित किया गया| ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे आसमान से आग बरस रही है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि ने लोगों को झुलसा दिया है। गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है कि लोग अपने घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। साथ ही दिन के समय चलने वाली लू ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। चल रही गर्म हवाओं के कारण लोगों का शरीर झुलस रहा है। लोग पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर घरों से निकलने को मजबूर हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही दिन के समय शहर व गांवों की सड़क व गलियां सुनसान हो जाती हैं। गलियों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। लोग घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। दिन के समय मार्केट में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं भीषण गर्मी व तेज गति से चल रही गर्म हवाओं में सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को आ रही हैं।
ठंडे पेय पदार्थ के दुकानों पर भीड़ शहर में बढ़ती गर्मी के कारण ठंडे पेय पदार्थ दुकानों पर भीड़ लग रही है। आम जूस से लेकर कोल्डड्रिक की बिक्री बढ़ गई है लोग घर से निकलने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। बाजार में घर का जरूरी काम होने के कारण निकलना पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी में लोगों का हलक सूख रहा है|
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी विद्या निकेतन में स्पोर्टस् अकादमी का हुआ शुभारम्भ
KAIMGANJ NEWS – इस अकादमी में प्रशिक्षित , प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की रहेगी[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तहसील में व्याप्त भृष्टाचार रिश्वतखोरी दलाली आदि अनियमितताओं का आरोप लगा वकीलों ने शुरू की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
KAIMGANJ NEWS -एसडीएम ने सफाई देते हुए कहा कि विशेष पत्रावली की तिथि होने पर[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केन्द्रों के सम्भाजन हेतु जिला प्रशासन की बैठक सम्पन्न
Farrukhabad news-बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग फर्रूखाबाद :- जनपद[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की मौत – परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS – गंभीर स्थिति में आई गर्भवती को डाक्टर ने किया मृत घोषित, पंचनामा[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सनसनी खेज कला खेल के चोरी मामले में सक्रिय हुई पुलिस ने बंदूक की तलाश में खंगाले खेत व वीरांन स्थानों पर खडी झाड़ियां एवं बाग आदि स्थान
KAIMGANJ NEWS – चोरों ने सीधे उसी कमरे को बनाया निशाना जहां रखा था माल[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एसडीएम द्वारा ज्ञापन स्वीकार न किए जाने पर आक्रोशित वकीलों ने जिलाधिकारी सहित अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारियों व हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीष को डाक द्वारा भेजी ज्ञापन की प्रतियां
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कायमगंज तहसील परिसर में उस समय एक बहुत ही अजीब[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दि किसान सहकारी चीनी मिल के नवीन गन्ना पेराई सत्र का हवन पूजन एवं बैदिक मंत्रोच्चार के साथ बटन दबाकर जिलाधिकार ने किया उद्घाटन
KAIMGANJ NEWS – उद्घाटन अवसर पर मिल प्रधान प्रबंधक व संचालक एवं अन्य अधिकारी तथा[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बंद मकान में घुसे सशस्त्र चोरों ने नकदी व जेवरात एवं लायसेंसी सिंगल बैरल बंदूक सहित की लाखों की चोरी
KAIMGANJ NEWS – परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था – अचानक परिवार[...]
Nov