kaimganj news –संपूर्ण समाधान दिवस में बाढ़ पीड़ितों ने अनुदान के नाम पर लेखपाल पर लगाया एक – एक हजार रुपया रिश्वत लेने का आरोप

Picsart 24 01 07 07 54 13 321

Kaimganj news-आयोजन अवसर पर 162 शिकायतों में से 9 शिकायतों का कराया गया निस्तारण
कायमगंज / फर्रुखाबाद । हर एक काम के नाम पर रिश्वत लेने की मानो अधिकांश लेखपालों की आदत बन चुकी है , या यूं कहें कि भ्रष्टाचार को ऐशे वेतन भोगी शिष्टाचार मान रहे हैं । शायद इसीलिए भ्रष्टाचार अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जिसका ताजा उदाहरण आज उस समय सामने आया । जब संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे ग्राम हैवतपुर गढ़िया के बाढ़ पीड़ितों ने एडीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब, बाढ़ के लिए राहत राशि खाते में भेजने के लिए लेखपाल ने एक – एक हजार रुपए लिए थे । लेकिन अब तक मुआवजा धनराशि नहीं मिली है। इस पर एडीएम ने तहसीलदार को जांच सौपी है। आयोजन अवसर पर 162 शिकायतों में से 9 का निस्तारण किया गया ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान फरियादियों में तहसील क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक हैवतपुर गढ़िया निवासी धर्मपाल, नन्हेलाल, गंगा सिंह आदि ने शिकायत की बाढ़ अधिक आने से फस फसलें नष्ट हो गई। सभी बाढ़ पीड़ित ने लेखपाल के कहने पर उन्हें खसरा खतौनी व एक हजार रुपए दिए थे। लेकिन अभी तक उनके खाते में मुआवजा नहीं आया है। इस पर एडीएम ने तहसील को जांच के आदेश दिए गए। झब्बूपुर निवासी धनंजय ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। नगर के मोहल्ला पटेलपुरम निवासी कमल सक्सेना, सौरभ, ऊषा, सचिन आदि ने फरियाद की कई बार नगर पालिका को शिकायत की कि नलकूप का समर पंप खराब हो जाने के कारण वाटर सप्लाई की दिक्कत है। जब वाटर सप्लाई आती है। उसका भी पानी गंदा आता है। उनका कहना है मोहल्ले में हैडपंप से भी गंदा पानी आ रहा है। उसकी समस्या का समाधान किया जाए। इस पर ईओ को आज ही नलकूप चालू कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए। छपट्टी मोहल्ले की राजेश की पत्नी शशी ने फरियाद कि वह बेहद गरीब है। उसका 22 वर्षीय इकलौता पुत्र हिमांश मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह कही आ जा नहीं सकता है। इसलिए ट्रेन का पास बनबाया जाए। पितौरा निवासी फरीन व जेबी खान ने अपने भाईयो पर मकान बेचने का आरोप लगाया है। इस पर जांच के निर्देश दिए गए। कंपिल क्षेत्र के गांव अजीजपुर के मजरा जिजपुरा निवासी रामलडैते ने कहा कुछ लोगो ने ग्राम समाज के तालाब पर अवैध कब्जा कर सार्वजनिक नाली का पानी बंद कर दिया गया है। इस मौके पर सीओ सतेंद्र कुमार समेत आदि अधिकारी व संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
इनसेट: –
एडीएम ने दिया निर्देश: -सही ढंग से निस्तारण कर फोटो विवरण सहित संबंधित ग्रुप पर डालें
कायमगंज6 जनवरी
समाधान दिवस अवसर पर में एडीएम ने सभी अधिनस्थो को निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस की शिकायतो का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाए और जहां भी शिकायत का निस्तारण करें , उसका फोटो समेत निस्तारण ग्रुप पर डाला जाए। ऐसा न करने पर उसके तीस नंबर काटे जाएंगे। यदि पीड़ित उसी शिकायत को दुबारा कर रहा है तो संबंधित के तीस नंबर और काटते हुए कार्यवाही भी की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes