–पुरानी रंजिश के चलते दिया गया घटना को अंजाम, पीड़ित की हालत नाजुक
कायमगंज फर्रुखाबाद 27 मार्च 2023
पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध पर हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को ग्रामीणों की मदद से कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया ।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अताईपुर कोहना निवासी बुजुर्ग नरेश चंद्र (63) किसी काम से कायमगंज साइकिल द्वारा आ रहे थे ।जैसे ही वह अपने घर से नर्सरी वाले अहाते के पास लगे टावर के पास पहुंचे। वैसे ही गांव के ही नन्हे पुत्र बुलाकी राम ने हंसिए से उन पर हमला करते हुए कई वार किए ।जिससे उनका पेट फट गया , और आतें बाहर निकल आई। वृद्ध की चीख-पुकार आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर दौड़े वैसे ही लोगों को आता देख नन्हे मौके से फरार हो गया। इधर लहूलुहान अवस्था में पढ़े वृद्ध को ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया है । वहीं घटना की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए अस्पताल पहुंचकर पीड़ित वृद्ध की जानकारी ली। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने वृद्ध को प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है। अस्पताल पहुंचे कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल ने जानकारी हासिल की। बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। बहरहाल पीड़ित वृद्ध नरेश चंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई है परिजनों द्वारा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb