Kaimganj news –सिलेंडर में आग लगने से परीक्षा देने देर से पहुंची छात्रा का छूटा पेपर – परेशान छात्रा के भर आए ऑसू

Picsart 24 02 23 22 32 50 355

Kaimganj news –कायमगंज 23 फरवरी
गॉव रुटौल निवासी रामकिशोर जिनकी बेटी की चौथी रस्म विदा के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई थी । इन्ही के परिवार की एक लड़की कक्षा12 की परीक्षा दे रही है ।

IMG 20240129 WA0137

आग की घटना के कारण छात्रा करुणा नगर स्थित कन्या विद्या पीठ परीक्षा केंद्र पर नागरिक शास्त्र का पेपर देने के लिए निकली थी । किन्तु जलते सिलेंडर की बजह से रास्ता बंद हो गया। . परेशान छात्रा को रुकना पड़ा । आग जब पूरी तरह बुझी और वह परीक्षा केंद्र पर पहुंची। तब तक 11 बजे चुके थे। इस लिए परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में लगेसुरक्षा कर्मियों ने उसे केन्द्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। मामले की जानकारी केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य डा. विश्व मोहिनी पांडेय को दी गई। वह मौके पर पहुंची। जहां छात्रा करुणा ने आप बीती बताई। लेकिन उसे वापस कर दिया गया। करुणा बाहर आकर फूट -फूट कर रोने लगी। वह पेपर नहीं दे सकी । आसपास के लोग उसे ढांढस बधाते हुए समझाते रहे। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि परीक्षा का समय साढे़ आठ बजे है। यदि छात्रा आधे घंटे लेट भी होती तो वाह्र केंद्र व्यवस्थापक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की अनुमति से परीक्षा देने का विकल्प था। लेकिन परीक्षार्थी करुणा करीब ढाई घंटे देरी से आ सकी। इसलिए परीक्षा नहीं दे सकी। उन्होंने बताया कि अभी परीक्षार्थी के पास समय है। वह आगे के सभी पेपर थे। जो पेपर छूट गये है। उसमें कंपार्टमेंट का प्राबधान है। इस नियम के अन्तर्गत वह फिर से परीक्षा में शामिल हो अपना छूटा पेपर दे सकती है ।
इनसेट: –
एक अन्य छात्रा 25 मिनट देर से पहुंची मिली पेपर देने की अनुमति
कायमगंज 23 फरवरी
कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज में एक छात्रा परीक्षा शुरु होने के बाद 25 मिनट देरी से परीक्षा केन्द्र पर पहुंची थी। छात्रा की बात सुनकर उसे सेक्टर मजिस्ट्रेट, वाह्र केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा में शामिल होने की परमीशन दे दी । घबराई बेटी के चेहरे पर दिखा संतोष उसने परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर किया अपना पेपर हल ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes