Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 जुलाई 2023
विश्व बंधु परिषद द्वारा गुरु पूर्णिमा पर भगवान व्यास देव की पूजा अर्चना के साथ आध्यात्मिक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने मानव जीवन को दिशा देने में गुरु की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रोफेसर राम बाबू मिश्र( रत्नेश) ने कहा कि भगवान व्यास देव सही मायने में जगद् गुरु हैं ।उनके द्वारा रचित महाभारत जैसा महाकाव्य दुनिया की किसी भाषा में नहीं है ।उनकी गीता सर्वमान्य आध्यात्मिक ग्रंथ है। उन्होंने वेदों का वर्गीकरण किया। शास्त्र और उपनिषदों को संयोजित किया। 18 पुराणों की रचना की और फिर लोक कल्याण के लिए श्रीमद् देवी भागवत की रचना की। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर अपने- अपने गुरुजनों का यथोचित सम्मान करना चाहिए। यह प्रत्येक व्यक्ति का सनातन धर्म है। आज के दौर में गुरु शिष्य परंपरा के क्षरण के कारण ही व्यवस्था व्यवधान आया है। इस परंपरा को पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता है। वी. एस. तिवारी, जे. पी .दुबे ,मनीष गौड़ ,डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है। जिसे गुरु परंपरा ने दिशा दी है। भगवान व्यास देव के पूजन से सभी गुरुओं का अभिनंदन हो जाता है। प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला एवं हंसा मिश्रा ने कहा कि वर्तमान भौतिकता केऊ दौर में गुरु शिष्य परंपरा नष्ट सी हो गई और आज तो कंप्यूटर तथा ऑनलाइन शिक्षा के चलते पूरा वातावरण ही उल्टा हो गया है। जिसके परिणाम हमारे सामने हैं।आज की बौद्धिक अराजकता एवं दिशा हीनता शिक्षा के मशीनीकरण और व्यवसायीकरण का ही दुष्परिणाम है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr