Kaimganj news – दोनों जवान रात्रि की ड्यूटी पर थे – कार की चपेट में आकर हुए

घायल – एक की हालत गंभीर
-दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक व महिला सहित तीन पुलिस हिरासत में
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 जून 2024
पीआरडी तथा होमगार्ड जवान को नशे में धुत्त कार चालक ने रात्रि ड्यूटी के समय गाडी चढ़ाकर घायल कर दिया । घटना के सम्बंध में बताया गया कि पीआरडी जवान रमेशचन्द निवासी थाना कंपिल क्षेत्र के गॉव त्यौरखास तथा होमगार्ड दिनेश मिश्रा कायमगंज नगर में पुलिया पुल गालिव पर रात्रि ड्यूटी कर रहे थे । जहां वे दोनों सड़क किनारे खोखों के पास कुर्सी पर बैठे थे । उसी समय कार संख्या यूपी76 एए7052 का चालक शराब के नशे में धुत्त होकर तेज गति से गाडी दौड़ाता हुआ वहां से निकला । पुलिया के पास कायमगंज से फर्रुखाबाद जाने वाले मार्ग में इस स्थान पर मोड़ होने के कारण शराबी चालक कार से नियंत्रण खो बैठा । जिससे कार ड्यूटी पर मौजूद दोनों जवानों से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों जवान घायल हो गए । कुछ कम घायल हुए होमगार्ड जवान ने कार को रोकना चाहा तो कार का चालक तथा उसमें सवार लोगों ने फिर एक बार दोनों जवानों को मारना पीटना शुरू कर दिया । यह देखते ही वहां के खोखा दुकानदार एवं मौजूद कुछ लोगों ने जवानों का बचाव कर – कार वालों को घेर लिया । वहीं से किसी ने फोन द्वारा पुलिस को सूचित किया । प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर कार चालक तथा एक अन्य उसके साथी एवं कार सवार एक महिला को हिरासत में ले लिया । कार को कब्जे में ले सभी को कोतवाली लाया गया । जहां पूछतांछ में उन्होंने अपना नाम एक ने अतुल तथा दूसरे ने अनुपम पुत्र गण रमेशचन्द्र निवासी गांव ऊगरपुर थाना शमशाबाद का निवासी बताते हुए कहा कि साथ में कोतवाली लाई गई महिला निर्मलादेवी उनकी मां है।
इनसैट : –
घायलों में से एक की हालत गंभीर
कायमगंज 16 जून
पुलिया पुल गालिव कायमगंज पर कार की टक्कर से घायल हुए पीआरडी जवान रमेशचन्द्र के दोनों पैरों में तथा अन्य जगह चोटें आई है । रमेश के वांयें पैर की हड्डी टूट जाना बताया जा रहा है । घटना स्थल से दोनों को सीएचसी ले जाया गया था । जहां होमगार्ड दिनेश मिश्रा प्राथमिक उपचार के बाद चलने फिरने लगा था । जबकि रमेशचन्द्र को चिकित्सक ने एक्स- रे कराने के लिए कहा है ।
इनसैट : –
गिरफ्तार युवक तेरहवीं खाकर लौट रहे थे वापस
कायमगंज 16 जून
जवानों को कार की टक्कर से घायल कर देने बाले पीआरडी जवान के गांव से ही वापस लौट रहे थे । पुलिस हिरासत में पूछ-ताछ के दौरान घटना के आरोपियों ने बताया कि वे सभी लोग अपने गांव उगरपुर से कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्यौर खास में आयोजित तेरवीं भोज में शामिल होने गए थे । वहां से वापस लौटते समय कायमगंज पुलिया पुल गालिव पर नशे की हालत में गाड़ी असंतुलित होने से वहां कुर्सियों पर बैठे – ड्यूटी पर मौजूद दोनों जवानों के ऊपर चढ़ गई थी l
इनसैट : –
आरोपियों पर मुकदमा लिख कर किया चालान
कायमगंज 16 जून
पीआरडी तथा होमगार्ड जवान को गाड़ी चढ़ाकर घायल कर देने वाले आरोपी अतुल व अनुपम तथा उनकी मां निर्मलादेवी निवासी ऊगरपुर थाना शमशाबाद के विरुद्ध कोतवाली कायमगंज में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर चालान कर दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb