KAIMGANJ NEWE- प्राप्त 188 समस्याओं में से14 का मौके पर कराया निस्तारण
कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 जुलाई 2024
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी की उपस्थिति में आयोजित हुआ । जिसमें प्राप्त कुल188 शिकायतों में से14 का निस्तारण कराया गया । इस अवसर पर डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिकायकर्ता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। 7 दिन के अंदर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए, । जिस विभाग की शिकायत है। उस विभाग से संबंधित अधिकारी मानीटरिंग भी करें। उन्होंने कहा यदि कोई शिकायकर्ता फर्जी शिकायत कर रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है ,तो निस्तारण के लिए टीम बनाए और दोनों पक्षों को सुनें। भौतिक सत्यापन के साथ ही अभिलेखीय निरीक्षण भी किया जाय । गांव के दो व्यक्तियों को गवाह के तौर पर शामिल करें और उसे निस्तारण के बारे में बताएं। उन्होंने मातहतों को साफ निर्देश दिए कि निस्तारण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया कि जमीन से संबंधित शिकायतों की सूची बनाकर न्यायालय में बिचाराधीन मामलों को अलग सूची में दर्ज करें। जबकि न्यायालय रहित शिकायतों का जल्द निस्तारण करें। फरियादियों में कुबेरपुर निवासी अमान वरासत के संबंध में शिकायत की। इस पर डीएम ने मौके पर कानूनगो व लेखपाल को बुलाया। सभी अभिलेख चेक किए। जहां गलत रिपोर्ट पाई जाने पर कानूनगो जगदीप सिंह व गिर्द के लेखपाल निखिल मिश्रा को निलंबित कर दिए। जब डीएम के पास बिजली विभाग की समस्याएं ज्यादा आई तो उन्होंने एक्सईएन विद्युत संजीव कुमार को बुलाया और निर्देशित किया कि वह शमसाबाद, नवाबगंज, कंपिल, कायमगंज कैंप लगाए। कैंप से पहले एक सप्ताह तक प्रचार प्रसार करें। कैंप में एक्सईएन स्वयं मौजूद रहें। पूरा रजिस्टर मेंटेन करे। 15 दिन के अंदर समस्या का निस्तारण करें। कंपिल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी गौरक्षक दानवीर सिंह ने हल्का इचार्ज गौवंश तश्करों से सांठ गांठ कर मोटी रकम लेकर छोड़ देते है। उन्होंने कार्रवाई मांग की। रायपुर के मोहम्मद वकील ने कहा कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। कंपिल के बिल्सड़ी निवासी ओमशिव चतुर्वेदी ने फरियाद कि एक ही व्यक्ति के दो नामों पर तीन शस्त्र लाईसेंस फर्जी आईडी बनाकर लिए गए है। इस पर एसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए। कंपिल क्षेत्र के गांव जिनौल निवासी रघुवीर सिंह ने फरियाद कि क्षेत्रीय लेखपाल 10 हजार रुपए पैमाइस के नाम पर रिश्वत मांगी। किसान नेताओं ने शमसाबाद सीएचसी अधीक्षक को हटाने की मांग की। । आयोजन अवसर पर सीडीओ अरविंद्र कुमार मिश्रा, एसडीएम रविंद्र सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, सीओ जय सिंह परिहार, सीएमओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
=
पार्क में फैली गंदगी उगी घास देख डीएम ने ग्रा० पं० सचिव से मांगा स्पष्टीकरण
कायमगंज 22 जुलाई
समाधान दिवस में कायमगंज आए जिलाधिकारी तथा एसपी प्रशासनिक अमले के साथ बाईपास स्थित सदभावना पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने वृक्षारोपण किया। जहां उगी बड़ी -बड़ी घास तथा गंदगी देख कर डीएम बीडीओ को तलब कर नाराजगी जताई । उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb