कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 दिसंबर 2022
कायमगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आवेदन कर्ता 145 फरियादियों की समस्याओं को अन्य अधिकारियों के साथ सुनते हुए मौके पर ही 11 समस्याओं का निस्तारण करा दिया। शेष 134 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्थलीय निरीक्षण उपरांत पारदर्शिता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने के आदेश दे सौंप दिए । समाधान दिवस में प्राय: यह देखने में आ रहा है कि हर बार आयोजित तहसील समाधान दिवस में आने वाली नई समस्याएं या फिर ऐसी समस्याएं जिनके निस्तारण के लिए अधिकारी आदेश दे चुके हैं। बार-बार राजस्व विभाग से जुड़ी हुई, फरियादी लेकर पहुंचते हैं। इसकी तह में देखा जाए तो अधिकांश लेखपालों की धनलोलुप्ता साफ झलकती दिखाई देती है। लेखपाल एक पक्ष से ले -देकर न तो सही पैमाइश करते हैं और ना सही निस्तारण के लिए प्रयास। शायद इसीलिए बार-बार पीड़ित अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास दस्तक देता नजर आता है। आज के आयोजित समाधान दिवस में भी जो समस्या निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उनमें से केवल 76 राजस्व विभाग से संबंधित रहे। शेष 25 पुलिस विभाग एवं आठ अन्य विभागों से संबंधित बताई गई । कस्बा कायमगंज से सटे गांव घसिया चिलौली स्थित खेरेश्वरी हाथी वाला मंदिर के महंत गोविंद स्वरूप ने प्रार्थना पत्र देकर इसी गांव के निवासी दबंगों पर मंदिर की दूसरों द्वारा दान की गई जमीन पर जबरिया कब्जा करने तथा ग्राम शिवरई बरियार निवासी नंदराम ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह चीनी मिल कायमगंज में संविदा इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत है। लेकिन बिना किसी उपयुक्त कारण के उसका मानदेय भुगतान मार्च 2022 एवं अप्रैल का नहीं दिया जा रहा है। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी शशि प्रकाश शुक्ला ने न्यायालय एसडीएम द्वारा कुरा निर्धारण के बावजूद भी विपक्षी द्वारा उसके हिस्से की भूमि पर कब्जा न देने की, जबकि मुन्ना पुत्र इस्लाम ने अपना कटा हुआ पैर दिखाते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है। थाना क्षेत्र कंपिल के गांव इकलहरा निवासी अमरपाल पुत्र स्वर्गीय वेदराम ने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कहा है कि उसके पिता की मृत्यु के बाद गांव स्थित कृषि भूमि विरासत में उसके तथा उसके भाइयों के नाम आ गई ।लेकिन उसी भूमि पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण करा दिया गया। जिससे उसकी पैतृक संपत्ति की हकतलफी हुई है। उसने भूमि की सही ढंग से पैमाइश कराने की गुजारिश करते हुए अपनी भूमि वापस दिलाने की मांग की। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव काशिमपुर तराई के पूर्व ग्राम प्रधान रामचरण ने गंगा नदी आराजी वाली भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए पैमाइश कराने एवं इस भूमि को अवैध कब्जेदारों से तत्काल मुक्त कराने की मांग की, महिला संगीता देवी पत्नी लालता प्रसाद निवासी पिलखाना ने शिकायती पत्र देते हुए कहा की जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी जैसे सक्षम अधिकारियों के आदेश के बावजूद भी क्षेत्रीय कानूनगो बार-बार निवेदन करने के बावजूद भी उसकी भूमि पर बटा कायम नहीं कर रहा है। जैसे अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुए ।आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी संजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ,जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव (जनप्रतिनिधि )के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb