FARRUKHABAD NEWS फर्रुखाबाद 3 अप्रैल 2024
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा लोकसभा क्षेत्र के – कायमगंज विधान सभा क्षेत्र 192 के 07 पोलिंग सेंटरों पर 32 पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया । उन्हें,उच्च प्राथमिक विद्यालय शमसाबाद में रैंप खराब दिखाई पड़ी । जिलाधिकारी ने रैंप सही कराने व रैंप पर रैलिंग लगवाने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए ‘ । जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 07 के बच्चों से गणित के सवाल हल कराये गये । जिन्हें बच्चे हल नहीं कर सके ।,शिक्षा का स्तर संतोष जनक नहीं था । बच्चों को उनकी मातृभाषा में ठीक से समझाने के निर्देश दिए ।,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बीएसए खुद निरीक्षण करें व पर्यवेक्षण कर संवंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें।
मतदान केंद्र – प्राथमिक विद्यालय शमसाबाद में बूथों में रोशनी कम पाई गई । जिलाधिकारी द्वारा पर्याप्त रोशनी बढ़ाने के निर्देश दिए गए ।, शौचालय सही पाये गये, ।जिलाधिकारी द्वारा सभी बच्चों को हर दिन 15 मिनट बेसिक जानकारी देने व सामान्य ज्ञान अर्जित कराने के लिए कहा गया । ,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मिडडे मिल में बनी तहरी की गुणवत्ता स्वयं चख देखी ,गुणवत्ता मानक के अनुरूप मिली ।
एस0वी0 इंटर कालेज मतदान केंद्र पर मतदान केंद्रों में दो -दो पंखे लगाने, रैंप सही कराने,रैंप पर रेलिंग लगाने, सभी के लिए पेयजल व छाया की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए ।
चंद्रकुमारी ज्वालाशंकर बालिका इंटर कालेज मतदान केंद्र पर रैंप सही कराने, पंखा व लाइट बढ़ाने व फैले हुए तारों को सही कराने , पानी व छाया की उचित आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गए।
=
कायमगंज क्षेत्र के भी देखे बूथ : –
यहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चिलौली मतदान केंद्र पर मैन रोड से विद्यालय तक का रास्ता सही कराने, रैंप बनवाने – लाइट की व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिये । ,विद्यालय में शिक्षा का स्तर ठीक पाया गया, ‘ शौचालय भी सही मिले – यहां भी, जिलाधिकारी ने छात्रों को हर दिन15 मिनट सामान्य ज्ञान अर्जित कराने का निर्देश दिया । इसी के साथ जिलाधिकारी द्वारा पंचायतघर व आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया,आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई । ,
मतदान केंद्र इनामुल हक शाह मेमोरियल इंटर कालेज रायपुर ख़ास में सभी कक्षों के वेंटिलेटर पर जाली लगाने, कक्षो में पंखे की संख्या बढ़ाने, पीने के पानी व छाया की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी ने निर्देश दिये ।
के एस आर इंटर कालेज कम्पिल मतदान केंद्र पर लाइट की व्यवस्था सही कराने, साफ सफाई कराने, रंगाई पुताई कराने, रैंप बनाने व उस पर रेलिंग लगाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये । उनके साथ निरीक्षण . के समय उपजिलाधिकारी कायमगंज तथा अन्य संबन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb